जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी गणेश कंगाली विजय
भाजपा और गोंडवाना के मध्य हुआ मुकाबला कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:जनपद पंचायत अमरवाड़ा में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड…पहले पुत्र थे अध्यक्ष...
बेसमेंट में अवैध दुकानों और कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित
स्कूल मॉनिटरिंग के निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के निर्देश,
छिन्दवाड़ा/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय...
छिंदवाड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर ली सलामी….
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर...
मतगणना की तैयारियां पूर्ण,हर आने-जाने वाले पर रहेंगी पूरी नजर, बिना पास के...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा
मतगणना स्थल पर मोबाईल का अनाधिकृत उपयोग करने पर होगी वैधानिक...
महंत कनक बिहारी दास महाराज के पैसों से खरीदी 27 लाख की लग्जरी...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।पुलिस ने (मृतक) महंत कनकबिहारी दास महाराज की जमा राशि को धोखाधड़ी कर अनुचित दुरूपयोग करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया...
परिवहन विभाग जांच दल ने बिना परमिट संचालित पाये जाने पर 02 यात्री वाहनों...
छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच,29 वाहनों से लिया गया 86700 रूपये का जुर्माना
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा// कलेक्टर शीलेन्द्र...
वर्षाकाल में रेत खदानों में लगी रोक,ड्रोन से होगी भंडारण की जांच …
प्रमुख सचिव खनिज साधन ने समस्त कलेक्टर्स को वर्षाकाल में रेत खदानों के संचालन पर प्रतिबंधित अवधि में अवैध खनन रोके जाने के दिये...
परासिया नायब तहसीलदार पर अवैध वसूली और ड्राइवर से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/परासिया। क्षेत्र में नायब तहसीलदार की गुंडागिरी और अवैध वसूली के मामले लगातार सुर्खियों में हैं। आरोप है कि रेत व...
जामसांवली हनुमान लोक का निर्माण शीघ्र होगा पूरा- अनुराग ठाकुर
सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अगस्त 2023 में 24 घंटे में ही पांढुर्णा को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी...
धीरन शा की जीत से विपक्ष मजबूत होगा : नकुलनाथ
-आदिवासियों के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद होगी
-नकुलनाथ ने अमरवाड़ा ब्लॉक के 23 ग्रामों में किया ग्राम जनसम्पर्क
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा: कांग्रेस की टिकट पर छह माह पूर्व जिन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी, किन्तु निजी स्वार्थ साधने के लिये उन्होंने जनता के मतों का अपमान करते हुये पाला बदल लिया जिसका नतीजा यह उप चुनाव है। इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी श्री धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) आप सभी के सच्चे सेवक है। उनकी चार पीढियां जनता की सेवा में लगी हुई है अब धीरनशा जी भी राजनीति में आकर अमरवाड़ा के विकास व हर वर्ग की खुशहाली के लिये निरंतर कार्य करेंगे। उक्त उदगार आज जिले के पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ ने अमरवाड़ा ब्लॉक में अपने सतत जनसम्पर्क के दौरान व्यक्त किये।
आंचलकुण्ड दरबार के जयकारों के साथ घोघरी में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुये श्री नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा असुरक्षित आदिवासी है। पूरे प्रदेश में गैरकानूनी ढंग से आदिवासियों की जमीनें बेखौफ बेची जा रही। प्रशासन भी मौन बना हुआ है इसका सीधा अर्थ है कि सभी के गठजोड़ से आदिवासियों की जमीनें विक्रय की जा रही है। आय दिन प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से यह सामने आता है कि आदिवासी के साथ अत्याचार हुआ है, पीटा गया है फिर भाजपा के नेता ने किसी आदिवासी पर पेशाब कर दी या फिर हत्या कर दी गई, यह आम बात हो चुकी है। हमें ऐसी सरकार को जवाब देने के लिये मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है आदिवासी विरोधी निर्णयों पर रोक लगाने एवं आदिवासी हितैषी योजनाओं को लागू कराने के लिये विधानसभा में आवाज बुलंद कर सके। साथियों यह तब ही संभव होगा जब कांग्रेस के पास अपने विधायकों की संख्या अधिक होगी।
श्री नाथ ने कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) के पक्ष में प्रचार करते हुये आम जनमानस को सम्बोधित करते हुये कहा कि धीरनशा जी जीतकर जायेंगे तो विपक्ष पहले से और अधिक मजबूत होगा और आदिवासियों के हक व अधिकारों के लिये पूरी ताकत से सत्ता व शासन के समक्ष अपनी बात रखकर उसे पूरा करवायेंगे। अभी तक जिन्हें आपने अपना मत देकर चुना उन्होंने कभी भी आपकी समस्याओं के निराकरण के लिये कोई प्रयास नहीं किये। किन्तु मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि श्री धीरनशा सुखरामदास (दादा जी) जनसेवक है वे आपकी समस्याओं के निराकरण के लिये निरंतर कार्य करेंगे। अब तय आपको करना है कि जनसेवक चाहिये या फिर एक ऐसा राजा जिसने अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी की परवाह नहीं है।
अपने दोनों हाथ उठाकर आंचलकुण्ड दरबार के जयकारे लगाते हुये श्री नकुलनाथ ने कहा कि इस बार अमरवाड़ा के विकास के लिये केवल धीरनशा जी ही विकल्प है, 10 जुलाई को सभी पंजे की बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें और अमरवाड़ा का झण्डा ऊंचा करें। जनसम्पर्क के दौरान श्री नाथ के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
आज श्री नकुलनाथ ने अमरवाड़ा ब्लॉक गांव में मतदाताओं से सम्पर्क साधा। श्री नाथ का जनसम्पर्क ग्राम पिपरिया राजगुरू से प्रारंभ होगा हुआ जो 23 ग्रामों से होकर गुजरा। हरणभटा, सेजा, धड़ा, देवरी, लखनवारा, बाराहीरा, बाराढ़ाना, भाजीपानी,चारगांव, थावड़ीखुर्द, जुंगावारा, पेठदेवरी, चुरका, बंधानी, दुलारा, जवाहरगांव, पिपरिया भारती,गदादार्यव, जुंगावानी, हिर्री, रिझेड़ा, खमराडकु से घोघरी होते हुये मेहलोन ग्राम में जनसम्पर्क समाप्त हुआ।
आज का दौरा कार्यक्रम:- दिनांक 7 जुलाई को आंचलकुण्ड, बटकाखापा व धनौरा के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री नकुलनाथ जनसम्पर्क करेंगे। प्रात: 10 बजे भुमका से ग्राम जनसम्पर्क प्रारंभ होगा जो बिछुआ, तिनसई, छिन्दा, खिरदा, धनौरा, सगोनिया, नन्दराम, घोरावाड़ी, झिरना, मनकावाड़ी, धनौरा, कोठिया, अनडोल, चारूढ़ाना, पलानी, सिमरियाबांका, चौरासी, आंचलकुण्ड होते हुये बटकाखापा में ग्राम सम्पर्क समाप्त होगा। अपने सघन जनसम्पर्क के दौरान पूर्व सांसद श्री नाथ अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी श्री धीरन शाह सुखरामदास (दादा जी) के पक्ष में प्रचार करेंगे।





















