Home POLITICAL नकुलनाथ की उपस्थिति में अमित सक्सेना ने ली कांग्रेस की सदस्यता

नकुलनाथ की उपस्थिति में अमित सक्सेना ने ली कांग्रेस की सदस्यता

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

छिंदवाड़ा में भाजपा को बड़ा झटका, नकुलनाथ ने सरकार को घेरा

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा । जिला कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ की उपस्थिति में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भाजपा का दामन छोड़कर पुनः कांग्रेस में वापसी की। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सक्सेना ने किसानों के हक और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाने पर भाजपा द्वारा प्रताड़ित किए जाने और नोटिस मिलने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान नकुलनाथ और अमित सक्सेना ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार छिंदवाड़ा की लगातार उपेक्षा कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम, खाद-बीज और राहत नहीं मिल रही है, जिससे जिले का अन्नदाता बेहाल है। Sir के साथ-साथ चंदा चोरी और वोट चोरी जैसे मुद्दे पर नकुल नाथ ने सरकार को आड़े हाथों लिया ।नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में स्थानीय विकास के कार्य ठप पड़े हैं और जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है वही हमें सक्सेना ने कहा कि भाजपा में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की आजादी नहीं है इसलिए वे वहां घुटन महसूस कर रहे थे । वही नकुलनाथ ने भी कहा कि अमित सक्सेना की घर वापसी से छिंदवाड़ा में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत हुआ है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें