Home CITY NEWS छिंदवाड़ा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही की शिक्षिका निलंबित, बोर्ड परीक्षा में...

छिंदवाड़ा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही की शिक्षिका निलंबित, बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का आरोप

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विकासखंड परासिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही की माध्यमिक शिक्षिका (उच्च पद प्रभार) श्रीमती कृष्णा शर्मा को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान परीक्षार्थियों को अनुचित साधन उपलब्ध कराने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अंग्रेजी प्रश्नपत्र के दौरान मिली प्रिंटेड नकल सामग्री,जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत परीक्षा केंद्र क्रमांक 761089, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में 17 फरवरी को अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित था।निरीक्षण के दौरान अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया द्वारा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी पर तैनात श्रीमती कृष्णा शर्मा के पास प्रिंटेड नकल सामग्री पाई गई। बरामद सामग्री कक्षा 10वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 11 के उत्तर से संबंधित बताई गई।प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सामग्री परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग कराने की मंशा से रखी गई थी।

कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई ,मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने संबंधित शिक्षिका को शासकीय सेवा से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परासिया, जिला छिंदवाड़ा नियत किया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अनुशासनहीनता या नकल जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें