Home CITY NEWS छिंदवाड़ा पेंच नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में बाघ का हमला

छिंदवाड़ा पेंच नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में बाघ का हमला

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

मक्के के खेत की रखवाली कर रहे किसान पर झपटा, इलाज जारी

सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ/छिंदवाड़ा: पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन से सटे गुमतरा गांव में रविवार को बाघ के हमले की घटना सामने आई है। हमले में स्थानीय किसान नंदकिशोर मसराम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर अपने खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान खेत में घुसे बंदरों को भगाकर लौटते समय जंगल की ओर से आए बाघ ने पीछे से उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान के दोनों हाथों में बाघ के नाखूनों से गहरे घाव आए हैं।घटना के तुरंत बाद परिजनों और वन विभाग की मदद से उन्हें बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में मरीज के दोनों हाथों में कट पर टांके (स्टीच) लगाए गए हैं और रैबीज का इंजेक्शन भी दिया गया है। फिलहाल मरीज खतरे से बाहर और स्थिर स्थिति में है।सूचना मिलते ही थोटा सर्किल का वन अमला मौके पर पहुंचा और प्राथमिक इलाज में सहायता की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पेंच नेशनल पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। किसान को बेहतर और समुचित इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें