Home CRIME विनय ज्वेलर्स लूटकांड सुलझा, छह आरोपी गिरफ्तार

विनय ज्वेलर्स लूटकांड सुलझा, छह आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

45 लाख के जेवर, 2.20 लाख नकद और दो वाहन जब्त; एसपी विदिता डागर ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा । गुजरी चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक वाहन पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया था। पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच तीन-चार बदमाशों ने रामधक्का रोड स्थित विनय ज्वेलर्स में लूट की थी। इस दौरान राजेश खरवड़े पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल किया गया। बदमाश दुकान से सोने की अंगूठियां, लॉकेट, मंगलसूत्र, चेन, ब्रेसलेट सहित अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे। साक्षी खरवड़े की शिकायत पर थाना पांढुर्णा में अपराध क्रमांक 482/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।बैतूल और पांढुर्णा से आरोपी पकड़ेएसपी विदिता डागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी ब्रजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के बाद नितिन उर्फ बारीक उड़के, आशीष बारसकर, पीयूष बारपेटे, गोविंद विश्वकर्मा और ऋतिक सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया। लूटे गए आभूषण खरीदने के आरोप में पीयूष के मौसा तरुण खाकरे, निवासी खापा, थाना आठनेर को भी गिरफ्तार किया गया।कई थानों की टीम ने मिलकर की कार्रवाईलूटकांड की जांच में पांढुर्णा जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों के साथ छिंदवाड़ा जिले के पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया। कार्रवाई में निरीक्षक आकांक्षा सहारे, उपनिरीक्षक आशीष भीमटे, सहायक उपनिरीक्षक शिवकरण पांडे सहित अशोक हरसुले, अखिलेश सिंह, पुष्पेन्द्र, सुरेन्द्र, शिवअवतार, अंकित साहू, आदित्य रघुवंशी और अखिलेश हिंगवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जिले के चर्चित लूटकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें