कोचिंग संस्थान सफलता दर या चयन की संख्या और किसी भी अन्य प्रक्रिया के...

0
"कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम और विनियमन" के लिए समिति की बैठक अयोजित कोचिंग संस्थानों द्वारा सफलता दर, चयन की संख्या आदि के...

किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष का नहीं है अयोध्या का श्रीराम मंदिर- कमलनाथ

0
-हम सब है प्रभु राम के, हम में समाये श्रीराम सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- म.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आज तीन दिवसीय प्रवास...

पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री जनधन खातों की प्रगति पर...

0
समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाडा :कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि 06 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के...

खनिज रेत के अवैध भंडारण जप्त…

0
पांढुर्णा जिले में खनिजों के अवैध भंडारण की रोकथाम के लिये छिंदवाड़ा जिले के खनिज वराजस्व के संयुक्त जांच दल ने सौंसर के क्षेत्रों...

आपका और हमारा राजनीतिक नहीं पारिवारिक सम्बंध है- नकुलनाथ

0
सांसद ने ग्रामीणजन के साथ किया भोजन -42 वर्ष पुरानी रिश्तों की डोर और मजबूत होगी सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- आपका और हमारा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है जिसका सम्बंध 42 वर्ष पुराना है। रिश्ते की यह डोर समय के साथ और मजबूत हो रही है जिसका प्रमाण आपसे मिले प्यार और विश्वास से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता। आप सभी ने हमेशा ही पूर्व सीएम श्री कमलनाथ जी को अपना सहयोग प्रदान कर कांग्रेस को अपने क्षेत्र में एक मजबूत स्तम्भ के रूप में खड़ा रखा है। मैं तो सिर्फ यह जानता हूं कि इतना सहयोग केवल  पारिवार के सदस्यों से ही प्राप्त होता है इसीलिये मैंने  शुरुआत में ही कहा कि आपका और हमारा पारिवारिक सम्बंध है। उक्त उदगार आज जिले के सांसद श्री नकुलनाथ ने पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम करलाकला में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये सांसद श्री नाथ ने कहा कि बहुत दिनों से आप सभी के बीच आने का मन था परन्तु किन्हीं कारणों के चलते थोड़ी देर हुई, लेकिन आज आप सभी के बीच आकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में जब परिवार के सदस्य एक साथ मिलते हैं तो मन प्रसन्न हो उठता है। हमारी एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है और आप सभी की कांग्रेस के प्रति जो निष्ठा है वह जीत का सबसे बड़ा आधार है।  अपने सारगर्भित उदबोधन में उन्होंने उपस्थित  अपार जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जो प्यार और विश्वास आप सभी के द्वारा विधानसभा चुनाव में  प्राप्त हुआ उसके लिये सभी धन्यवाद के पात्र है, मुझे यह आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का स्नेह मुझे लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रकार प्राप्त होगा और हम एक बार फिर छिन्दवाड़ा का झण्डा देश की  संसद में लहरायेंगे। जिले में मनाये जा रहे 21 दिवसीय श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम का मंच से उल्लेख करते हुये सांसद श्री नाथ ने कहा कि जल्द ही आप सभी के पास राम नाम पत्रक  पहुंचेगा, जिसे सभी धर्मप्रेमी नागरिक को अपने हाथों से  राम नाम लिखकर भरना है और फिर पवित्र पत्रक को  आयोजन समिति मारुति नंदन सेवा समिति के सदस्यों को सौंपना है। इस तरह पूरे जिले से 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लिखे पत्रक 22 जनवरी को पुजारी संघ व आयोजन समिति के वरिष्ठजन दो बसों से श्री अयोध्या जी लेकर जायेंगे  और वहां पूजन पाठ के उपरांत राम नाम बैंक में जमा करेंगे। छिन्दवाड़ा राम नाम लेखन में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है जिसका सम्पूर्ण श्रेय जिले के धर्मप्रेमी  नागरिकगण को जाता है, ठीक दो से ढाई माह बाद सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव में सांसद श्री नकुलनाथ को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर जिले की जनता एक और नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। सांसद ने ग्रामीणजन के साथ किया भोजन:- ग्राम करलाकला में आयोजित विशाल जनसभा के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया था जिसमें सांसद श्री नकुलनाथ ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ भोजन किया। सहभोज के दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों से खेती-किसानी के विषयों पर चर्चा की साथ ही स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आश्वत किये। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद राय, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, निगम महापौर विक्रम अहके, जय सक्सेना, पप्पू यादव, गुरूचरण खरे, दुबेलाल चन्द्रवंशी, पर्यवेक्षक इंद्रपाल पटेल, योगेश चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गिरहारे, सदाशिव धुर्वे, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यदुवंशी, बालकिशोर धारकर, दिनेश पवार, लक्ष्मीनारायण पाठक, महेन्द्र देशमुख, सीताराम वाडिवा, राजकुमार धुर्वे, तपेश शेरके, भीम सूर्यवंशी सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। -------------------------------  आज पूर्व सीएम कमलनाथ का होगा छिन्दवाड़ा  आगमन -तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे छिन्दवाड़ा:- म.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आज तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आयेंगे। आगमन उपरांत वे विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। सांसद कार्यालय से प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 जनवरी को प्रात: 10.50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का विशेष वायुयान से इमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर आगमन होगा। आगमन पश्चात पूर्व सीएम श्री नाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दिनांक 10 जनवरी को पूर्व सीएम श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। दिनांक 11 जनवरी को नेताद्वय प्रात: 9 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेंगे।

यातायात सुरक्षा पखवाड़ा में छात्र,छात्राओं को सिखाया यातायात का पाठ

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।बस चालकों को यातायात सुरक्षा पखवाड़े में किया गया जागरूक पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में दिनांक 1 जनवरी 2024 से...

कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

0
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि...

जनजातीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी

0
6वीं कक्षा की 8447 सीटों के लिए 11 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल : जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के विशिष्ट...

सांसद ने स्वयं वितरित किये राम नाम पत्रक ,लिखा राम नाम

0
राम मंदिर व माता मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- नगर के ऊंटखाना पुलिस लाइन स्थित श्रीराम मंदिर व खेरापति माता...

उज्जैन में देश की पहली हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट(प्रसादम) का लोकार्पण

0
स्वास्थ्य क्षेत्र सर्वोपरि, इसलिए खुले में खाद्य सामग्रीके विक्रय पर की गई कार्रवाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज होगा मध्यप्रदेश को...
  • Recent Posts