🚨 – कुल कीमत 8 लाख 50 हजार रूपये
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08/09/2026 की रात्रि 01.00 बजे चौकी देंलाखारी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक *MP44 BC 1658* में अवैध शराब परिवहन की जा रही है।सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक द्वारा तत्काल सांघाखेड़ा वार्ड पर नाकाबंदी कर चेकिंग लगाई गई। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताई गई बोलेरो वाहन आती दिखी जिसे रोककर चेक किया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट पर *06 पेटी अंग्रेजी शराब (McDowell’s No.1 Celebration)* रखी पाई गई। प्रत्येक पेटी में 48 नग क्वार्टर 180 ML के सीलबंद भरे हुए मिले। इस प्रकार कुल *288 क्वार्टर, कुल 51.840 लीटर, कीमती करीब 50,000/- रूपये* की शराब जप्त की गई।
♦️*जप्त सामग्री :*1. 06 पेटी अंग्रेजी शराब – 51.840 लीटर – कीमत 50,000/-2. बोलेरो वाहन MP44 BC1658 – कीमत 8,00,000/-*कुल कीमती – 8,50,000/- रूपये*
♦️*गिरफ्तार आरोपीगण:*01. रामसिंह पिता सुमरसिंह अखाड़ी उम्र 35 साल निवासी ग्राम सांघाखेड़ा थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा (ड्रायवर)02. नाराण भोपा पिता झब्बू सिंह भोपा उम्र 40 साल निवासी ग्राम सांघाखेड़ा थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा (कंडक्टर)दोनों आरोपियों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाईसेंस नहीं पाया गया। मौके पर वीडियोग्राफी व पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना तामिया में अपराध धारा *आबकारी अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🚨*सराहनीय भूमिका:* चौकी प्रभारी देंलाखारी उप निरीक्षक रविंद्र पवार एवं समस्त स्टाफ आर. 783 मधुप्रसाद कुलस्ते, आर. 1052 भीमसिंह परते, आर. 923 प्रमोद उइके, आर. 1058 जयेन्द्र पाल सिंह राठौर।















