Home CITY NEWS हर्रई में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश सूर्यवंशी...

हर्रई में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश सूर्यवंशी बने ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/हर्रई। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की हर्रई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कैलाश सूर्यवंशी को हर्रई ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।नई कार्यकारिणी में लेखेंद्र मरावी को ब्लॉक सचिव तथा मन्नू लाल यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन से जुड़े शिक्षकों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजेश जैन, कमल किशोर साहू, सतीश पवार, वीरेंद्र साह वरकड़े, अनीता पवार, शिवराम धुर्वे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें