गौली समाज जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह, प्रदेशभर से पहुंचे पहलवान
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/उमरेठ। ग्राम तिघरा उमरेठ में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को बारस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने भाग लेकर अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।आयोजन करता दंगल समिति के डॉ. सुनील यदुवंशी ने बताया कि तिघरा दंगल समिति द्वारा पिछले करीब 24 वर्षों से बारस के अवसर पर लगातार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष दंगल को प्रदेश स्तरीय स्वरूप दिया गया, जिसके चलते मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहलवान तिघरा पहुंचे। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।आयोजन के दौरान गौली समाज जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी का युवा संगठन की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सोहन वाल्मीकि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विनोद यदुवंशी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।दंगल की फाइनल कुश्ती में बेलगांव के पहलवान राहुल चंद्रवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा और पहलवानों के शानदार दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।डॉ. सुनील यदुवंशी एवं युवा संगठन अध्यक्ष जित्तू यदुवंशी ने बताया कि तिघरा में आयोजित होने वाला दंगल क्षेत्र की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। आयोजन को प्रदेश स्तरीय स्वरूप मिलने से क्षेत्र के युवाओं और कुश्ती प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में गौली समाज जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, जिला महामंत्री संत कुमार यदुवंशी, जिला सचिव दीनदयाल यदुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत यदुवंशी, जिला संगठन मंत्री बंटी बाबा, रब्बी पट्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू चंद्रवंशी, जिला युवा संगठन से जगन्नाथ यदुवंशी सहित युवा संगठन एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं सभी कुश्ती प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से कुश्ती एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास जारी रहेगा।















