Home MORE जुन्नारदेव के ज्वलंत सवाल: जनता मांग रही जवाब, क्या जिम्मेदार तोड़ेंगे चुप्पी...

जुन्नारदेव के ज्वलंत सवाल: जनता मांग रही जवाब, क्या जिम्मेदार तोड़ेंगे चुप्पी ?

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव। क्षेत्र में विकास, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिन पर लंबे समय से जनता जवाब चाहती है। कुछ मुद्दे योजनाओं और वादों से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, तो कुछ मामलों में कार्रवाई के बावजूद सवाल अब भी कायम हैं।

1. सग्गम गोलाई STP प्रोजेक्ट: अनुमति की राह कब खत्म होगी?सग्गम गोलाई में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को लेकर सवाल है कि इसका काम आखिर कब जमीन पर दिखाई देगा? क्या WCL (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) से जरूरी अनुमति और NOC दिलाने में क्षेत्र के बड़े नेताजी अपनी भूमिका निभा पाएंगे?

2. छात्रों की गूंज: क्या भाजपा के लिए बनेगी चुनौती?शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर स्थानीय स्तर पर युवाओं की आवाज लगातार सामने आ रही है। सवाल यह है कि छात्रों की यह नाराजगी आने वाले समय में सत्ताधारी भाजपा के लिए राजनीतिक चुनौती बनेगी या उनकी समस्याओं का समाधान समय रहते हो जाएगा?

3. रामपुर और कट्टा नदी: रेत के कथित तस्करों पर कब कसेगा शिकंजा?रामपुर क्षेत्र और कट्टा नदी के आसपास अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि यह क्षेत्र रेत के कथित तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। आखिर जिम्मेदार विभाग कब प्रभावी कार्रवाई करेंगे?

4. दमुआ-जुन्नारदेव के ढाबों में अवैध शराब: कार्रवाई एक बार या लगातार?दमुआ और जुन्नारदेव क्षेत्र के ढाबों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग की कार्रवाई हुई है। अब सवाल यह है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक बार की औपचारिकता थी या अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा?

5. दमुआ क्षेत्र में बढ़ती लोहा चोरी: आखिर लगाम कब?दमुआ गांव क्षेत्र में लोहा चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। चोरी की घटनाओं के साथ-साथ कथित कबाड़ के ठिकाने भी पनपते दिखाई दे रहे हैं। सवाल है कि इन गतिविधियों पर पुलिस और प्रशासन कब प्रभावी कार्रवाई करेगा?

6. थानों में ‘एंट्री’ का सवाल: पुरानी व्यवस्था फिर तो नहीं लौट रही?SP गौरव तिवारी के कार्यकाल में जिले के थानों में टैक्सी गाड़ियों की एंट्री को लेकर सख्ती की चर्चा रही थी। अब कुछ थानों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि टैक्सी वाहनों की एंट्री फिर शुरू हो गई है। क्या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले की जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे?

7. वार्ड 7 और 8 के अधूरे मंगल भवन: इंतजार कब होगा खत्म?वार्ड नंबर 7 और 8 के रहवासी लंबे समय से अधूरे पड़े मंगल भवनों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जरूरी इन भवनों का निर्माण आखिर कब पूरा होगा?

जनता का सीधा सवाल,सवाल बहुत हैं, लेकिन जनता को अब आश्वासन नहीं—जवाब और जमीन पर कार्रवाई चाहिए।इन सभी मुद्दों पर प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों का पक्ष क्या है, यह सामने आना भी उतना ही जरूरी है।जनता देख रही है… और जवाब का इंतजार कर रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें