प्रवीण काटकर अध्यक्ष, गौरव मालवी उपाध्यक्ष और ललित साहू बने सचिव
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर एक-एक नामांकन रहने के चलते पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शनिवार को नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पद पर मुकाबले की स्थिति नहीं बनी। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हुई।
चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को सिवनी रोड स्थित चौपाल सागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवी को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सह सचिव और आनंद बारे को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे, शरद पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रेस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र राय,मुकेश तिवारी,अविनाश सिंह,अनंत श्रीवास्तव और आनंद सूर्यवंशी को शॉल श्रीफन देकर सम्मानित किया गया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और पत्रकारों के हितों तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा जताई।














