सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। पितृपक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों की स्मृति एवं उनके आशीर्वाद की कामना के साथ प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सनराइज स्कूल रोड स्थित श्री शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किया जा रहा है।कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भगवान शिव की महिमा और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया जा रहा है। कल कथा में रुक्मणी प्रसंग का वर्णन किया गया, जबकि आज शिव विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।
कथा का आयोजन भगवान चंद्रमौलेश्वर एवं पितरों के आशीर्वाद से पितृपक्ष के पावन पर्व पर माता जी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है।दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक कथाश्री शिव महापुराण कथा का वाचन पूज्य अनुराग कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।कार्यक्रम के आयोजक श्री रेवती लाल सूर्यवंशी जी हैं, जबकि यजमान श्री हेमंत चंद्रिका सूर्यवंशी जी एवं समस्त सूर्यवंशी परिवार हैं। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, कथा और धार्मिक प्रसंगों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।















