Home DHARMA 16 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर मनेगा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव,...

16 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर मनेगा भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव, 29 को होगा विशाल परिचय सम्मेलन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा। भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव को लेकर छिंदवाड़ा जिले में सूर्यवंशी कलार समाज , सर्वर्गीय कलार समाज ,ताम्रकार समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नवंबर माह में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिभाओं के सम्मान को लेकर तीन बड़े आयोजन होंगे।

इनमें 16 नवंबर को सूर्यवंशी कलार समाज एवं हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 29 नवंबर को सर्ववर्गीय जिला कलार समाज द्वारा विशाल परिचय सम्मेलन एवं वरिष्ठजन तथा विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

16 नवंबर को सूर्यवंशी कलार समाज मनाएगा जन्मोत्सव ,सूर्यवंशी कलार समाज, जिला छिंदवाड़ा द्वारा 16 नवंबर 2026, सोमवार को भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धर्म टेकड़ी स्थित कृष्णा लॉन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे सहस्रबाहु चौक में भगवान की पूजा-अर्चना होगी। सुबह 11 बजे सहस्रबाहु चौक से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जो ईएलसी चौक, कांग्रेस भवन, फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा, परासिया नाका, वीआईपी रोड, खजरी चौक, पुलिस ग्राउंड, भाजपा कार्यालय, लालबाग चौक एवं पीजी कॉलेज होते हुए कृष्णा लॉन पहुंचेगी।दोपहर 2:30 बजे से आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम 5:30 से 7:30 बजे तक स्नेहभोज रखा गया है। आयोजन में भगवान सहस्रबाहु की झांकी, नगर भ्रमण, नृत्य, फैशन शो, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।इस अवसर पर नवचयनित शासकीय कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, चिकित्सकों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों और विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

ताम्रकार समाज शांतिनाथ लॉन से निकालेगा भव्य शोभायात्रा इसी दिन हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज द्वारा भी अपने आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए शांतिनाथ लॉन में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियां की गई हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे श्री गणेश पूजन एवं भगवान श्री सहस्त्रबाहु महाराज के पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात शांतिनाथ लॉन से भगवान की भव्य शोभायात्रा रथ एवं वाहन रैली के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा पावर हाउस, बड़ी माता मंदिर, छोटी बाजार, मेन रोड, गोलगंज, फव्वारा चौक, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स एवं यातायात थाने के सामने से होते हुए पुनः शांतिनाथ लॉन पहुंचेगी।जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ड्राइंग, क्ले, रंगोली, मटकी सजाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दोपहर में समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।शाम 7 बजे पूजा-अर्चना एवं महाआरती, 7:30 बजे समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, रात 8 बजे सरस्वती पुरस्कार वितरण तथा 8:30 बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पेयर रैंप वॉक रहेगा। रात्रि 9 बजे सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।समाज के प्रदेश महामंत्री प्रशांत ताम्रकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश ताम्रकार, जिला अध्यक्ष सचिन ताम्रकार, नगर अध्यक्ष मोहन ताम्रकार एवं महिला मंडल अध्यक्ष सुजाता प्रशांत ताम्रकार सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाजजनों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

29 नवंबर को सर्ववर्गीय कलार समाज का विशाल परिचय सम्मेलन नवंबर माह का तीसरा बड़ा आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को सर्ववर्गीय जिला कलार समाज, छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल परिचय सम्मेलन एवं वरिष्ठजन तथा विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह चंद्रमोहन लॉन, बोरदई पुल के बाजू से, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ पुनर्विवाह के इच्छुक उम्मीदवारों को भी अपना परिचय देने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने समाज के परिवारों से अपील की है कि वे अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में भरकर व्हाट्सएप के माध्यम से जमा कराएं।सम्मेलन की पत्रिका में बायोडाटा प्रकाशित कराने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शेष पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 26 नवंबर रखी गई है। आयोजकों के अनुसार पूरा कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

वरिष्ठजनों और मेधावी प्रतिभाओं का होगा सम्मान परिचय सम्मेलन के दौरान 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पुरुषों एवं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं NEET, JEE, CUET, CAT, CLAT, PSC एवं UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में चयनित प्रतिभागियों को विशेष प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान दोपहर में स्नेहभोज की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजकों ने छिंदवाड़ा जिले के सभी कलार समाज के वर्गों एवं परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को प्रोत्साहन देने की पहलनवंबर माह में आयोजित होने वाले ये तीनों आयोजन कलार समाज की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। जहां भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाजजन एकत्रित होंगे, वहीं विशाल परिचय सम्मेलन के जरिए विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच मिलेगा और समाज की वरिष्ठ एवं प्रतिभाशाली हस्तियों का सम्मान किया जाएगा।

समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और कार्यक्रमों को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें