Home CITY NEWS सांगाखेड़ा वन क्षेत्र मेंअवैध रेंत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त

सांगाखेड़ा वन क्षेत्र मेंअवैध रेंत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने पकड़े तीन ट्रैक्टर** सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। – वन परिक्षेत्र सांगाखेड़ा में ग्रामीणो और राजस्व विभाग के सहयोग से वन विभाग ने अवैध रेंत उत्खनन,परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाही ही है। शनिवार को अलसुबह पश्चिम सामान्य वनमंडलाधिकारी साहिल गर्ग, उप वन मंडल अधिकारी सीमा ठाकुर के निर्देशन में कार्यवाही की है।

वन परिक्षेत्र सांगाखेड़ा अंतर्गत वन क्षेत्र बीट घटिया कक्ष क्रमांक पी 346 चिब्लमऊ मे अवैद्ध वन क्षेत्र से अवैध रूप से रेत भरते हुए तीन ट्रेक्टर मय ट्राली जब्त की गई है। वन क्षेत्र में अवैध रेंत उत्खनन परिवहन मे वाहनो के जब्ती की कार्यवाही ग्रामीणों, वन एंव राजस्व विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेहा मासूरकर ने बताया कि सुबह ग्रामीणों से 04 बजे सूचना प्राप्त होने पर सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र के घटिया बीट के कक्ष क्रमांक 346 लालकड़ार नालावन क्षेत्र में अवैध रूप से रेंत उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पकड़ कर कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान वाहन चालक भूपेंद्र पिता मनोहर साहू साकिन चिखलमऊ जुन्नारादेव,वाहन मालिक मनोहर पिता जोधेलाल साहू जुन्नारदेव वाहन क्र एमपी 28 जेड टी8170, रंग-लाल (स्वराज) जब्त किया गया ।

वाहन चालक जितेंद्र पिता चंद्रपाल धुर्वे निवासी छावड़ा,वाहन मालिक चंद्रपाल पिता निजौरशाह धुर्व वाहन क्रमांक एमपी 28 ए सी 4410, लाल रंग का (महिंद्रा) वाहन जब्त किया गया है।

इसी तरह वाहन चालक नीकेश पिता संतलाल टेकाम साकिन चिखलमाऊ,वाहन मालिक कमल पिता किसनलाल यदुवंशी साकिन नन्दौरा दमुआ वाहन महिंद्रा स्वराज 744×7 रंग-(नीला) दमुआ जब्त किया गया है।

भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही की गई है,वही जब्त वाहन कार्यालय परिसर में रखे गए है। इस सयुंक्त कार्यवाही में जुन्नारदेव नायब तहसीलदार धनराज पंवार की राजस्व टीम,वन परिक्षेत्र अधिकारी सांगाखेड़ा नेहा मासूरकर,डीप्टीरेंजर मारूति राव धुर्वे,वनरक्षक घटिया जवाहर बैगा, सांगाखेड़ा वनरक्षक आशीष सूर्यवंशी, बिजौरी वनरक्षक शेषराम धुर्वे सहित स्टाफ शामिल रहा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें