भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। धर्म, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और मां नर्मदा की महिमा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से छिंदवाड़ा में 11 नवंबर से सात दिवसीय मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यात्रा एवं समर्थ पंच निशान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान, पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में होगा। आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का सीधा प्रसारण सत्संग टीवी के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य श्री चक्रधार शास्त्री जी (परिक्रमावासी) मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व, आध्यात्मिक प्रसंगों और नर्मदा परिक्रमा से जुड़े विषयों पर प्रवचन देंगे।
11 नवंबर को निकलेगी वृक्ष कलश यात्राआयोजन का शुभारंभ 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे वृक्ष कलश यात्रा से होगा। यह यात्रा जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए जनजागरण का संदेश देगी। इसके बाद 12 नवंबर को मां नर्मदा माहात्म्य वर्णन, 13 नवंबर को मां भगवती नर्मदा प्राकट्य उत्सव तथा 14 नवंबर को अनेक कथाओं में मां नर्मदा की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।15 नवंबर को मां नर्मदा परिक्रमा की महिमा एवं महत्व पर विशेष चर्चा होगी। वहीं 16 से 18 नवंबर तक श्री दादागुरु भगवान के आगमन एवं नर्मदा तट के तीर्थों का वर्णन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
17 नवंबर को पंच निशान महोत्सव एवं शोभायात्रा तथा 18 नवंबर को श्री दादागुरु भगवान के आगमन, दर्शन एवं विशाल महाप्रसाद का आयोजन निर्धारित है।

धर्म और पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेशआयोजन का उद्देश्य धर्म धरा, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवनदायिनी मां नर्मदा के प्रति जनमानस में श्रद्धा और जागरूकता बढ़ाना है।आयोजक शेषराव यादव जी (भाजपा जिलाध्यक्ष) एवं अखिल भारतीय दादा गुरु परिवार छिंदवाड़ा ने श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।















