Home CITY NEWS नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.58 लाख की ठगी, देहात पुलिस ने...

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.58 लाख की ठगी, देहात पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा परासिया रोड स्थित अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप नामक संस्था के माध्यम से युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 2 लाख 58 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों के साथ ठगी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान 17 नवंबर 2026 को मुखबिर से देहात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 647/2026 के मामले में फरार आरोपी आशुतोष राज चौर और जया बघेल परासिया रोड स्थित अरानी कंसल्टेंसी ग्रुप में मौजूद हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपए नकद जब्त किए। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम1. आशुतोष राज चौर पिता राजकुमार राज चौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगोड़ी, थाना अमरवाड़ा, वर्तमान पता अरानी ग्रुप, परासिया रोड, छिंदवाड़ा।2. जया बघेल पिता कमल बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 16, गांधीगंज, सिवनी प्राणमोती, थाना कुंडीपुरा, जिला छिंदवाड़ा।35 हजार रुपए की नकदी जब्तपुलिस के अनुसार, इस धोखाधड़ी के मामले में कुल 2 लाख 58 हजार रुपए की राशि सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से फिलहाल 35 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस टीम की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, आर. प्रकाश साहू, आर. सौरभ सिंह बघेल, आर. सूरज सिंह चौहान, साइबर सेल के प्रभारी, नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही।देहात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें