Home CITY NEWS देश में समान शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प :...

देश में समान शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प : समान शिक्षा जनयात्रा बालाघाट से भोपाल तक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल। देश में समान शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को लेकर समान शिक्षा जनयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए शिक्षा व्यवस्था में समानता स्थापित करने, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आमजन की आवाज बुलंद करने का प्रयास किया जाएगा।जारी कार्यक्रम के अनुसार जनयात्रा के पहले चरण की शुरुआत बालाघाट से हुई।

यह यात्रा 15 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक बालाघाट से भोपाल तक निकाली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में 5 दिसंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भोपाल से दिल्ली तक जनयात्रा प्रस्तावित है।

समान शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य का संदेशजनयात्रा के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर अपनी बात सामने रखें।अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर बच्चे तक समान शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने और शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त असमानताओं को दूर करने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना है।

बालाघाट से भोपाल और फिर भोपाल से दिल्ली तक प्रस्तावित यह जनयात्रा समान शिक्षा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।संदेश स्पष्ट है—समान शिक्षा, समान अवसर और हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें