Home CITY NEWS अब सातों दिन मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा

अब सातों दिन मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

रविवार को भी खुलेंगे छिंदवाड़ा एवं बैतूल प्रधान डाकघर के आधार केंद्र

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नौकरीपेशा एवं व्यस्त नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब छिंदवाड़ा एवं बैतूल प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्रों पर नागरिक सातों दिन आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। विशेष रूप से अब रविवार को भी आधार केंद्र खुले रहेंगे।रविवार को आधार केंद्रों का संचालन प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।

इस पहल से उन नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या एवं नौकरी के कारण सामान्य कार्यदिवसों में आधार केंद्र नहीं पहुंच पाते हैं।इन केंद्रों पर नया आधार पंजीयन, बायोमेट्रिक अपडेट, जनसांख्यिकीय (Demographic) अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ई-केवाईसी तथा आधार से संबंधित अन्य उपलब्ध सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।भारतीय डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके सुविधाजनक समय पर आधार सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आधार अपडेट की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुलभ बनाना है।अब रविवार की छुट्टी में भी कराएं अपना आधार अपडेट और पाएं सातों दिन आधार सेवा की सुविधा।

स्थान: प्रधान डाकघर छिंदवाड़ा एवं प्रधान डाकघर बैतूल।समय (रविवार): प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें