Home DHARMA संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा:संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा निकली गई जो चौरई रोड स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू होकर, बड़ा मोहल्ला होते हुए तेंदूनी के लिए रवाना हुई

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के ऐतिहासिक वर्ष के अवसर पर अमरवाड़ा नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में आमजनमानस शामिल हुए। संत रविदास महाराज के समानता, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज करते हुय संदेश दिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ चौरई रोड स्थित संत रविदास मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा बड़ा मोहल्ला होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और तेंदूनी के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

समरसता और भाईचारे का दिया संदेशसंत रविदास महाराज की 650वीं जयंती का यह विशेष वर्ष 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027, माघ पूर्णिमा तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में अमरवाड़ा से निकली कलश यात्रा ने समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या मे कलश यात्रा में शामिल हुए।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें