सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।
थाना अमरवाड़ा पुलिस टीम ने अलग-अलग समय एवं स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है:-1. अपराध क्रमांक 821/26 (धारा 303(2) बी.एन.एस.): – प्रार्थी मनोज पिता स्व. बलराम वर्मा (उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 चौरई रोड, अमरवाड़ा) ने दिनांक 24.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21.11.2026 को सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच उनके घर के सामने खड़ी होंडा कंपनी की CD110 मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MT3692 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
2. अपराध क्रमांक 824/26 (धारा 303(2) बी.एन.एस.): प्रार्थी अरुण ठाकुर पिता श्री इन्दर ठाकुर (उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 जगतदेव मंदिर के पास, अमरवाड़ा) ने दिनांक 25.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20.11.2026 को ग्राम सुखारी कला के मड़ई मेला में पानी की टंकी के पास खड़ी उनकी हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ML4948 को दोपहर 03:00 बजे से शाम 07:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
3. अपराध क्रमांक 694/26 (धारा 303(2) बी.एन.एस.):प्रार्थी धनपाल नवरेती पिता चंदरसी नवरेती (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम ढोड़ाकुही झीलढाना थाना अमरवाड़ा,) ने दिनांक 12.10.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11.10.2026 की शाम करीब 07:00 बजे से दिनांक 12.10.2026 की सुबह 07:00 बजे के बीच ग्राम ढोड़ाकुही में उनके घर से हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5965 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था ।
गिरफ्तारी एवं अग्रिम कार्यवाही: प्रकरण में ग्रामीण अंचलों में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरी. राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में मोटरसाइकिल संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम का गठन कर दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार घटनास्थलों के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई। विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 03 संदेहियों को पुलिस राउंडअप में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अपराध कारित करना बताया। पकड़े गए आरोपियों में 02 वयस्क आरोपी तथा 01 विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) शामिल है, जिसके संबंध में नियमानुसार किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । तीनों के कब्जे से चोरी गया मशरूका (03 मोटरसाइकिल) बरामद किया गया है तथा इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
आरोपीगण:- 01- विनोद वर्मा पिता कैलाश वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम सुखारीखुर्द थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा 02 – आयुष वर्मा पिता जागेश्वर वर्मा उम्र 21 साल निवासी वार्ड 14 अमरवाड़ा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा 03 – विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग)
आरोपिंयों से जप्त मशरुका :- 👉 01 – CD110 मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MT3692 02 – HF DELUX मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ML4948 03 – HF DELUX मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5965
दर्ज प्रकरण:- 👉 01 – अपराध क्रमांक 821/2026 (धारा 303(2) बी.एन.एस.) 02 – अपराध क्रमांक 824/2026 (धारा 303(2) बी.एन.एस.) 03 -अपराध क्रमांक 694/2026 (धारा 303(2) बी.एन.एस.):
सराहनीय भूमिका:- 👉निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा , सउनि नूरसिंह बघेल , प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल, आर. करण रघुवंशी, आर.अभिषेक बघेल , आर. जगमोहन चौहान, सायबर सेल से प्र.आर. नितिन एवं आर.आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही ।















