Home DHARMA कार्तिक पूर्णिमा पर भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान श्री राधे-कृष्ण...

कार्तिक पूर्णिमा पर भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान श्री राधे-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

महाकाल मारुति नंदन सेवा समिति की एक माह तक चली प्रभात फेरी का भक्तिमय समापन, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।कार्तिक माह के पावन अवसर पर महाकाल मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5 बजे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। पूरे एक माह तक चली इस धार्मिक परंपरा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रभात फेरी के माध्यम से नगर में धर्म, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ।इसी धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री राधे-कृष्ण जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ छोटी बाजार से हुआ, जो मेन रोड, गोलगंज, फव्वारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर, पोस्ट ऑफिस, बुधवारी एवं छापाखाना सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाकाल मोक्षधाम मंदिर पहुंची।शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से नगर के प्रमुख मार्ग गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस धार्मिक आयोजन में समिति संरक्षक मदनलाल ताम्रकार (पहलवान) सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने पूरे कार्तिक माह आयोजित प्रभात फेरी एवं कार्तिक पूर्णिमा की शोभायात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई।इस आयोजन के माध्यम से महाकाल मारुति नंदन सेवा समिति ने धर्म, भक्ति, सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश दिया। एक माह तक चली प्रभात फेरी का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें