सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना हर्रई पुलिस ने 1.48,000/- लाख रूपये कीमत की09 मोटर पंप बरामद किया है दिनांक 25/11/26 को प्रार्थी सावन निगवाल पिता दिनेश निगवाल उम्र 23 साल निवासी ग्राम महापुरा जिला धार ने दिलीप सूर्यवंशी का मकान वार्ड नं. 04 हर्रई से दिनांक 23/10/2026 से दिनांक 24/11/2026 के मध्य किसी अज्ञात आरोपी द्वारा 5 एच.पी. की 7 मोटर एवं 2 एच.पी. की 01 मोटर कुल 8 मोटर, किराये के कमरे में रखी मोटर पंप को ताला तोडकर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना हर्रई में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की हई।
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय आशीष खरे के निर्देशन में तथा एसडीओपी अमरवाड़ा कल्यानी बरकड़े के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र का उपयोग कर दिनांक 26/11/2026 को संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घर के कमरे में रखी कुल 08 मोटर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 09 नग विद्युत मोटर पंप कीमती 1,48,000/- रूपये की जप्ती की गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से उक्त आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।साकाअपराध क्रमांक व धारा 377/26 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस.आरोपी दीपक पिता संदीप कहार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया खुर्द थाना हर्रई जिला छिंदवाड़ा।सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी हर्रई निरीक्षक मनोज बघेल, सउनि खेमचंद अहिरवार, आर. 686 विक्रम बघेल, आर.837 अनिल बघेल, आर. 563 हर्षित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।















