Home CRIME स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ, बिछुआ पुलिस ने 7...

स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ, बिछुआ पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

नकदी और ताश के पत्ते बरामद,बिछुआ पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 11 हजार रुपये से अधिक नकदी जब्त

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछुआ पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11,090 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और एक टाटा कंपनी की कार (MP49ZB845) बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की रात चौकी खमारपानी, थाना बिछुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सोनपुर खमारपानी डाबा के पास सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी, ताश के पत्ते और वाहन बरामद किया गया।जुआ एक्ट के तहत दर्ज किया मामलापुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल,पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय पिता भाकरलाल मर्सकोले, कमल पिता घुडन उइके, रितेश पिता लक्ष्मण इनवाती, अजय पिता देवराव आत्राम, शरद पिता गंगाधर चौधरी, सोनू पिता राजू पवार और राहुल पिता विपिन सिंह राजपूत शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उइके सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें