सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा;-मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा सामाजिक भवन में आज समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार और सद्भाव की मिसाल पेश करती एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, कुसमेली मंडी रोड स्थित सामाजिक भवन का आगामी प्रभार जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया को आधिकारिक तौर पर सौंपा गया।
इस अहम बैठक में समाज की नींव को और अधिक मजबूत करने के लिए कई दूरगामी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, जिसपर उपस्थित सभी स्वजनों ने अपनी सहर्ष सहमति दी। इसके साथ ही, मातृशक्ति को सशक्त और संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया, क्योंकि किसी भी समाज की तरक्की उसकी महिलाओं की मजबूती के बिना अधूरी है। इसी कड़ी में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ऊर्जावान और सक्रिय सामाजिक बंधुओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
आज की इस बैठक का सबसे बड़ा और सराहनीय कदम ‘मेहरा डेहरिया समाज परिवार परामर्श संगठन’ का गठन रहा। इस संगठन के माध्यम से घरेलू हिंसा, आपसी वाद-विवाद, पति-पत्नी के मनमुटाव और परिवार टूटने जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने का बीड़ा उठाया गया है। समाज का यह स्पष्ट उद्देश्य है कि हमारे किसी भी स्वजन को थानों, पुलिस चौकियों और कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें। परिवार के मामलों का निपटारा अब समाज के वरिष्ठ और समझदार लोगों की मौजूदगी में आपसी सुलह और प्रेम के साथ सामाजिक स्तर पर ही कर लिया जाएगा, ताकि रिश्तों की डोर कभी न टूटे**यह कदम न केवल समाज में एकता और भाईचारे की मिसाल है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि मेहरा डेहरिया समाज अपने हर एक सदस्य के सुख-दुःख में ढाल बनकर खड़ा है। इस दौरान समाज के तमाम गणमान्य नागरिक और स्वजन भारी संख्या में मौजूद रहे, जिनके ओजस्वी विचारों ने बैठक में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
जिला उपाध्यक्ष ललित डेहरिया ने भोपाल में 6 सितंबर को प्रदेशस्तरीय बैठक में जाने के लिये सभी जिला महिला पुरुषों पदाधिकरियों का आग्रह किया,इस बैठक पर उपस्थित जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया,डी. पी.डेहरिया, होरीलाल वाचक, शिवनारायण डेहरिया, के.एल.बर्डे, आदेराम डेहरिया, टी. पी.डेहरिया, सुरेश डेहरिया, हरदयाल डेहरिया, रामदयाल डेहरिया,बलराम डेहरिया, दिनेश डेहरिया, ललित डेहरिया, सजंय डेहरिया,दीपक बछलिया, रवि वेले, विनोद डेहरिया, घनश्याम डेहरिया, अविनाश डेहरिया,जयविंद डेहरिया, दिलीप मेहरा,सचिन डेहरिया, बिट्टू डेहरिया, जिला महिला अध्यक्ष उमा डेहरिया, सचिव रैना हारले,मंजू लता डेहरिया, छाया मेहरा,रीना डेहरिया,ज्योति डेहरिया, मनमोहन डेहरिया, कैलाश डेहरिया, ऋतिक डेहरिया, स्वप्निल डेहरिया।















