Home CITY NEWS लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते दमुआ थाने...

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते दमुआ थाने का प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

चेक बाउंस मामले में खात्मा लगाने के एवज में मांगे थे एक लाख रुपए, जबलपुर लोकायुक्त ने थाने के अंदर ही पकड़ा सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा)। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान आरक्षक पर चेक बाउंस के एक मामले में खात्मा लगाने के एवज में फरियादी से एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, दानिश अंसारी से जुड़े चेक बाउंस मामले की जांच दमुआ थाने में चल रही थी। इसी प्रकरण में खात्मा लगाने के बदले प्रधान आरक्षक धरमदास यादव ने फरियादी से एक लाख रुपए की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर फरियादी ने दो दिन पहले जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार फरियादी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए लेकर दमुआ थाने पहुंचा। जैसे ही प्रधान आरक्षक ने रकम ली, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

लोकायुक्त टीम में ये अधिकारी रहे शामिलइस कार्रवाई में डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया और राहुल गजभिए सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। थाने के भीतर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें