छिंदवाड़ा में कल होगा कलार समाज का विशाल परिचय सम्मेलन
सतपुड़ा एक्सप्रेस : छिंदवाड़ा रिपोर्ट: आलोक सूर्यवंशी
सर्व वर्गीय जिला कलार समाज, छिंदवाड़ा की समस्त स्वजातीय बंधुओं से विशेष अपील आदरणीय स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों, सादर “जय श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन” समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी सहयोग, संस्कार और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य में निहित है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से सर्व वर्गीय जिला कलार समाज, छिंदवाड़ा द्वारा विशाल परिचय सम्मेलन एवं वरिष्ठजन तथा विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल 29 नवम्बर को होने जा रहा है।
यह आयोजन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, परिवारों के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करने, विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवनसाथी चुनने का बेहतर मंच उपलब्ध कराने और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी परिवार इस आयोजन से वंचित न रहे। इसलिए सभी स्वजातीय परिवारों से विनम्र आग्रह है कि अपने परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस आमंत्रण को अवश्य पहुंचाएं।आइए, इस आयोजन को विशेष बनाएं—विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों को परिचय सम्मेलन में सहभागी बनाएं।पुनर्विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों को भी सम्मानजनक अवसर प्रदान करें।
75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ महिला-पुरुषों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।NEET, JEE, CUET, CAT, CLAT, PSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान कर नई पीढ़ी को प्रेरित करें।
परिवार सहित उपस्थित होकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करें।हमारी अपील है कि इस आयोजन को केवल आयोजकों का कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे अपना पारिवारिक और सामाजिक दायित्व मानकर सहभागिता करें। आपकी उपस्थिति ही आयोजन की सबसे बड़ी सफलता और समाज की एकजुटता का प्रमाण होगी।
कार्यक्रम में अवश्य पधारें दिनांक: 29 नवंबर 2026, रविवार समय: प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान: चंद्रप्रभा लॉन, बावड़ी पुल के बाजू से, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)
एक संकल्प लें—हम जुड़ेंगे, समाज को जोड़ेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत सामाजिक आधार तैयार करेंगे।आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान और आयोजन के लिए गौरव होगी।
सर्व वर्गीय जिला कलार समाज, छिंदवाड़ा की ओर से सादर आमंत्रण