सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में छिंदवाड़ा परासिया रोड स्थित डी-मार्ट पर पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, बी.डी.डी.एस. टीम, डॉग स्कॉट, एस.डी.आर.एफ. टीम, होमगार्ड, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, रक्षित निरीक्षक हर्ष राज यादव, यातायात प्रभारी संदीप सुनेश, होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या, एस.डी.आर.एफ. प्रभारी गणेश धुर्वे, थाना देहात प्रभारी गोविंद राजपूत, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
आमजन से अपील*छिंदवाड़ा डी-मार्ट पर आयोजित की गई गतिविधि केवल एक पूर्व निर्धारित मॉक ड्रिल थी। इस दौरान किसी प्रकार की कोई वास्तविक घटना घटित नहीं हुई है। अतः आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अनावश्यक रूप से चिंतित हों। यह अभ्यास विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया था।















