सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।सेवा परमो धर्म समिति, छिन्दवाड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय (गेट नं. 2) पर निःशुल्क चाय सेवा का आयोजन किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंदों को एक कप चाय के माध्यम से राहत और अपनापन देना है।आज की चाय सेवा के आयोजक *श्री संध्या रमाकांत देवांगन, भिलाई* रहे। उनके सहयोग से सुबह मरीजों और उनके साथ आए लोगों को निःशुल्क चाय वितरित की गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा निरंतर जारी है और कोई भी व्यक्ति इस सेवा में सहयोग करके सहभागी बन सकता है। अस्पताल परिसर में चाय पाकर मरीजों के परिजनों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।समिति ने सभी समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों तक यह सेवा लगातार पहुंचती रहे।















