Home DHARMA आध्यात्मिक चेतना का नवीन सूर्योदय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘श्री हनुमान...

आध्यात्मिक चेतना का नवीन सूर्योदय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘श्री हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का किया भव्य ‘श्री रामार्पण’

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*’**जामसांवली धाम में ₹35.09 करोड़ की लागत से विकसित ‘हनुमान लोक’ का हुआ लोकार्पण; श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वार।**नवनिर्मित भव्य सभामंडप की दिव्यता देख अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, श्रमवीरों का पुष्पवर्षा कर किया सम्मान।**श्री राम नवमी के पावन पर्व पर ‘हनुमान जन्मोत्सव 2026’ के दिव्य आयोजनों का हुआ मंगल शुभारंभ।**मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जामसांवली धाम को दी हनुमान लोक द्वितीय चरण की सौगात**आज का दिन प्रदेश के आध्यात्मिक मानचित्र का स्वर्णिम अध्याय* : *डॉ यादव**

सतपुड़ा एक्सप्रेस जामसांवली/सौसर | 26 मार्च, 2026:*रामनवमी के पावन अवसर पर जामसांवली धाम स्थित चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हनुमान लोक परियोजना के द्वितीय चरण की स्वीकृति की घोषणा कर श्रद्धालूओं को ऐतिहासिक सौगात दी। यह मंगलमय दिवस प्रदेष के आध्यात्मिक मानचित्र पर एक स्वर्णिम अध्याय अंकित हुआ है। प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरूवार को पांढुर्णा जिले के सुप्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक जामसांवली धाम में श्री हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण 36 करोड के कार्य, संस्थान द्वारा निर्मित सभामंडप तथा रामसभा को सम्बोधित करने पहुचें थी। इस भव्य दिव्य आयोजन में 360 करोड के विकासात्मक कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। अवसर पर बोलते हुये डॉ यादव ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, इस षुभ दिन पर हनुमान लोक को प्रभू के चरणो में अर्पित करना मेरे जीवन के सबसे सुखद क्षणो में से एक है। यह परिसर केवल पर्यटन स्थल नही बल्कि, हमारी आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का विजय स्तंभ है। उन्होने कहा कि, राज्य सरकार सच्चा वादा पक्का काम के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेष को निरंतर विकास की दिषा में आगे बढा रहा है। डॉ यादव ने पांढुर्णा जिले के संतरे और बुनकरों की उत्कृष्ट साडियों की कलाकृति की प्रषंसा की। इस दौरान प्रदेष के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने भी मंदिर संस्थान के कार्यो की प्रषंसा करते हुये योजनाआंे के बारे में बताया।

*पंरपरा, श्रम संम्मान एवं गर्भगृह पूजन*डॉ मोहन यादव का आगमन महाराष्ट्रीयन वास्तुकला से सुसज्जित भव्य प्रदेष द्वार पर हुआ जहा वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा से स्वगात किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गोल्फ कार में बैठक संपूर्ण हनुमान लोक परिसर का अवलोकण किया। इस दौरान परिसर में सजी विभिन्न आध्यात्मिक झांकीयों ने त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई।सभामंडल द्वार पर पारंपरिक महाराष्ट्रीय ढोल पथक की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नवर्निमित सभामंडप की भव्यता, सूक्ष्म नक्काषी की प्रषासन करते हुये देहरी पूजन हुआ। इसके पष्चात गर्भगृह में विराजित श्री हनुमान की प्रतिमा की विषेष पूजा अर्चना की। एक अत्यंत भावुक और गरिमामयी क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री ने इस भव्य निर्माण को साकार करनेवाले निर्माण श्रमिकों पर पुष्पवर्षा करते हुये उनके योगदान को नमन किया।*मांग पूरी होने पर लगा जयघोष*रामसभा में प्रस्तावना रखते हुये मंदिर संस्थान अध्यक्ष ने एक वर्ष के विकासात्मक कार्यो पर प्रकाष डालते हुयें हनुमान लोक के द्वितीय चरण की स्वीकृति, चिरंजीवी पथ का पूर्ण निर्माण, नाला विस्थापन, सीवरेज ट्रीटममेंट प्लांट, सौ बेड भक्त निवास एवं मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना का समावेष है। वही जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने पांढुर्णा मंे रिंगरोड, बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेषन तथा जिला मुख्यालय पर महिला थाना की स्थापना की मांग रखी। जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा उदारमन के साथ हनुमान लोक द्वितीय चरण के कार्यो की घोषणा करते हुये जय श्री राम जय श्री राम के गगनभेदी उदघोष से गुंजायमान हो गया। *घोषणाओं की झडी से विकास को मिलेगी गति* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदिर संस्थान एंव जनप्रतिनििधयों की मांगों को स्वीकार करते हुये कई महत्वपूर्ण घोषणायें की। हनुममान लोक परियोजना के द्वितीय चरण, पांढुर्णा में इंनडोर स्टेडियम, महिला पुलिस थाना, मंदिर परिसर में 10 बेड अस्पताल की घोषणा के अलावा सौसर क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय खोलने हेतू केन्द्र सरकार को अनुषंसा पत्र भेजनें का आष्वासन दिया। *मुख्यमंत्री हस्तें लाभान्वित हुये हितग्राही*रामसभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरीत किये। खनिज विभाग में चयनित 6 युवाओं को नियुक्ती पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ, स्व-सहायता समूहों को करोडो की स्वीकृति, प्राकृतिक खेती एवं उद्यानिकी योजनाओं से जुडे किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। वही 60 दिन के संकल्प में मंदिर के विकास कार्यो के भागीदारी रखनेवाले श्रमिकों का भी सम्मान किया

।*ये रहे मंचासीन*जामसांवली धाम के भव्य आयोजन में ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिह तोमर, संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिह लोधी, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, कलेक्टर एवं प्रबंधक न्यास नीरज कुमार वषिष्ट, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं ट्रस्टी संदीप मोहोड, प्रदेष प्रवक्ता एवं ट्रस्टी एड अजय धवले, विधायक विजय रेवनाथ चौरे, निलेष उईके के अलावा ट्रस्टीगण टीकाराम कारोकार, संतोष डवरे, मनोहर षेलकी, एम एन खंडाईत, नितीन मोहगांवकर, षिषिर खंडार, मोहन ताजने, नीलेष जुननकर, राजू बाविसटाले, विठठल डवरे, संजू डवरें श्रीराम डवरे, पांडुरंग बोबडे, वसंत शेलकी सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें