Home CITY NEWS महलोन में स्वास्थ्य सेवा सैकड़ों ग्रामीणों को मिला निशुल्क इलाज

महलोन में स्वास्थ्य सेवा सैकड़ों ग्रामीणों को मिला निशुल्क इलाज

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू और विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह की मौजूदगी में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को बांटी गई निशुल्क दवाइयां

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा रिपोर्ट: आलोक सूर्यवंशी

ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में ग्राम महलोन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू एवं अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह शामिल हुए।

शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निशुल्क उपचार एवं दवाइयों का लाभ उठाया

कार्यक्रम के दौरान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं रोगमुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर जरूरतमंद लोगों तक बेहतर उपचार पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिलती है।

वहीं विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी एवं मंडल अध्यक्ष सचिन ‘गोल्डी’ नेमा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकातस्वास्थ्य शिविर के समापन के बाद सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू एवं विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश डेहरिया के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

महलोन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवाइयों का लाभ मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

**सतपुड़ा एक्सप्रेस — सिर्फ खबर और कुछ नहीं।**

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें