सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल /छिंदवाड़ा/27 मार्च 2026/* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली से भोपाल होकर छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। मध्य प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुर्घटना के दिन अर्थात गुरुवार 26 मार्च को सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक – एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को भी आवश्यक सहायता और उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छिंदवाड़ा जिले में ग्राम करेर में प्रभावित परिवारों से भेंट के बाद ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया जाकर भी प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत से कार्य लेने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार परिवारों की सभी संभव सहायता करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन से भेंट कर सांत्वना दी
जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में घायलों के उपचार की भी जानकारी ली *
मुख्यमंत्री डॉ यादव रामनवमी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा पहुंचे*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली से भोपाल होकर छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रामनवमी के पूर्व निर्धारित सतना जिले के चित्रकूट के कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजन से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। मध्यप्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना के दिन अर्थात गुरुवार 26 मार्च को सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को भी आवश्यक सहायता और उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में गुरूवार को हुई सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्तियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों को सभी घायलों की समुचित चिकित्सा के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक किए गए उपचार की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर नागपुर अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था भी की जाए। राज्य सरकार घायलों के नि:शुल्क उपचार के लिए कटिबद्ध है। अन्य जगह रेफर किए जाने की स्थिति में भी राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

इन परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम करेर तहसील मोहखेड़ की श्रीमती सिया पति श्री कृष्णा इनवाती, श्री रामदास पिता श्री सुकलू पराने, श्री दौलत पवार, श्रीमती भागवती पति श्री दान सिंह और श्रीमती शकुन पत्नी श्री लखीचन्द्र यादव के निवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें कहा कि चिंतित न हों। परिवार की दुख की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ है। आपको हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम करेर में प्रभावित परिवारों से भेंट के बाद ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया जाकर भी प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत से कार्य लेने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार परिवारों की सभी संभव सहायता करेगी।















