Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा — CM कार्यक्रम से लौट रही बस...

छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा — CM कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराई, 10 की मौत, 35 से अधिक घायल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा | उमरानाला-सिमरिया मार्ग से बड़ी खबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

🛑 हादसे के बाद अफरा-तफरीदुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैफिक रोककर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।🚑 राहत और बचाव कार्यकरीब 20 से ज्यादा एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गयागंभीर रूप से घायल 6 लोगों को नागपुर रेफर किया गयाकई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है

⚠️ मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंकामिली जानकारी के अनुसार मृतकों में:6 पुरुष3 महिलाएं1 बच्चा शामिल हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं।

🚧 ट्रैफिक हुआ प्रभावित, फिर बहालहादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा, जिसे बाद में प्रशासन ने नियंत्रित कर पुनः चालू कराया।—🔎 प्रशासन अलर्ट परस्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रही। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।—

– मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया*

*दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 – 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश* *

मुख्यमंत्री से चर्चा उपरांत प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह छिंदवाड़ा के लिए रवाना*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह को घटना में प्रभावित लोगों से मिलने के लिये निर्देशित किया है। जिसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह अपने सभी कार्यक्रम परिवर्तित कर तत्काल छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं और सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दी जा रही राहत का जायजा लेंगे।उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

👉 इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें