Home CRIME पत्रकार के घर जाकर विवाद करने वालो पर मामला दर्ज

पत्रकार के घर जाकर विवाद करने वालो पर मामला दर्ज

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

अवैध शराब बिक्री और सट्टे के संचालन की खबरों से नाराज ढाबा मालिक ने साथियों सहित पत्रकार से की मारपीट

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा – निष्पक्ष पत्रकारिता और सच अखबारों में लिखना इन दिनों अवैध व्यवसाय में लिप्त छुटभैये नेताओं को रास नहीं आ रहा है। अवैध शराब बिक्री और सट्टे के अवैध संचालन सहित विभिन्न शासकिया और निजी मामलों में दलाली सहित सदैव मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले दागदार लोग अब पत्रकारों के निवास पर अपने इक्का दुक्का गुर्गों को ले जाकर विवाद और मारपीट करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। सत्ताधारियों के पीछे घूमने वाले ये दागदार छुटभैये भूल गए है कि इन्हें कोई अवैध कार्यों में लिप्त रहने का लाइसेंस नहीं मिला है। इस अवैध व्यवसाय के संबंध में समाचार पत्र में प्रकाशन से तिलमिलाए ढाबा मालिक ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों और पत्रकारों में रोष है, पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से पत्रकारों ने शासन प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है। साथ ही प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और न्यायालयों के आदेशों और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की मांग रखी है। समाचार पत्रों में संपूर्ण पांढुर्णा में अवैध शराब बिक्री की खबर प्रकाशन से नाराज चल रहे एक ढाबा संचालक ने होली के माहौल की आड़ लेकर एक पत्रकार के घर जाकर मारपीट की। एक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ और मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष तिगांव निवासी गौरव बावनकर के निवास पर अपने कुछ साथियों को पहले ढाबा मालिक सोनू उर्फ दुर्गादास राऊत ने विवाद करने पहुंचाया और मामला शांत होता देख खुद भी बिना कारण अचानक विवाद और मारपीट करने पहुंचा।

मामले की जानकारी मिलते ही मौकेपर समझाइश देने पहुंचे श्याम ठाकरे से भी वीडियो बनाने के दौरान भीड़भाड़ में मारपीट की और दुपहिया वाहन को फेंककर मोबाइल छीन लिया। गैर जमानती मामला दर्ज प्रार्थी पत्रकार गौरव बावनकर की शिकायत और साक्षियों के कथनों सहित एमएलसी के आधार पर तिगांव निवासी आरोपी दुर्गादास उर्फ सोनू राऊत, आप्पा सुभाष ठाकरे और अश्विन आप्पा ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

पुलिस ने गैरजमानती धारा लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 296 (अ) , 115 (2) , 351 (2) , 333 और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। वही आरोपियों ने भी अपने बचाव में भी शिकायत की है , जबकि उनके खिलाफ पूर्व से कुछ आपराधिक के मामले दर्ज है। अबकी आरोपी सुनियोजित तरीके से पहले से बिना किसी कारण विवाद करने के मकसद से पत्रकार के घर पर स्वयं आए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें