सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के घर गुरुवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।
सोने-चांदी की जांच के लिए मशीन और नोट गिनने की मशीन भी बुलाईबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान टीम ने संपत्ति और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की है। सोने-चांदी की पहचान के लिए विशेष मशीन और नोट गिनने की मशीन भी मौके पर बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति या नकदी मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
जबलपुर EOW की टीम कर रही कार्रवाई,जानकारी के अनुसार जबलपुर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छिंदवाड़ा में कार्रवाई कर रही है। इसी मामले से जुड़ी कार्रवाई भोपाल और बालाघाट में भी चलने की बात सामने आई है।अधिकारियों ने साधी चुप्पीEOW की कार्रवाई को लेकर फिलहाल अधिकारियों ने किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे के बाद कार्रवाई से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है।केके सिंगारे पूर्व में भी विभागीय स्तर पर विभिन्न विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा में रहे हैं, हालांकि मौजूदा EOW कार्रवाई के संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक तौर पर बरामदगी और जांच से जुड़ी जानकारी सामने आने का इंतजार है।















