Home CRIME दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से ₹85 हजार और सोने के जेवर चोरी,...

दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से ₹85 हजार और सोने के जेवर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

छिंदवाड़ा में चोरी के मामले में देहात पुलिस की कार्रवाई, हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी गिरफ्तार; दूसरा आरोपी फरार

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से 85 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी करने के मामले में देहात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी करीब एक साल से सिंगरौली जिले में रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भागने से पहले दबोच लिया। मामले में दूसरा आरोपी अक्षय यादव अभी फरार है।स्कूटी की डिक्की में रखे थे 85 हजार रुपये और सोने के जेवरपुलिस के अनुसार, लालबाग निवासी चांदनी बंदेवार ने कोतवाली छिंदवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी क्रमांक MP28-ZF-2473 को अभिषेक चौकसे के घर के सामने खड़ा किया गया था। स्कूटी की डिक्की में 85 हजार रुपये नकद और सोने के मंगलसूत्र की सोने की गुरिया रखी हुई थी।कुछ समय बाद डिक्की खोलने पर नकदी और सोने के जेवर गायब मिले।

घटना के संबंध में हिमांशु उर्फ चीटा और अक्षय यादव पर संदेह जताया गया था।देहात थाने में दर्ज हुआ था मामलामामले में पुलिस ने थाना देहात में अपराध क्रमांक 463/2025, धारा 303(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। दोनों संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उस समय उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।किराए के मकान में छिपा था आरोपी2 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का संदिग्ध हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी SLR स्कूल के पास एक किराए के मकान में अपने दोस्त के यहां रुका हुआ है।सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना वाले दिन अपने साथी अक्षय यादव के साथ युवती की स्कूटी से रुपये और सोने के जेवर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने हिस्से में आए 35 हजार रुपये खाने-पीने में खर्च करना बताया है।दूसरे आरोपी की तलाश जारीपुलिस ने बताया कि आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी अक्षय यादव की तलाश के लिए देहात पुलिस की टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा, पिता नरेश बेलवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी भाड़े कॉलोनी, परासिया रोड, थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा।

फरार आरोपी अक्षय यादव, पिता दुर्गाप्रसाद यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुराना छापाखाना साहू ज्वेलर्स के पीछे, थाना कोतवाली, जिला छिंदवाड़ा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें