Home MORE किसानों को पॉलीहाउस निर्माण पर मिलेगा 19 लाख रुपये तक का अनुदान

किसानों को पॉलीहाउस निर्माण पर मिलेगा 19 लाख रुपये तक का अनुदान

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाडा :

जिले के किसानों के लिए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीहाउस निर्माण हेतु अनुदान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ग्रीन हाउस ट्यूबुलर स्ट्रक्चर (पॉलीहाउस) निर्माण पर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। पात्र किसानों को अधिकतम 19 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

      उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए 4,000-4,000 वर्गमीटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत 2,080 वर्गमीटर से 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के पॉलीहाउस निर्माण पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

      पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से किसान नियंत्रित वातावरण में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण फसलों का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। विभाग ने इच्छुक किसानों से योजना का लाभ लेने हेतु समय पर आवेदन करने की अपील की है। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें