Home CRIME चौरई में पिकअप के टायर चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद…

चौरई में पिकअप के टायर चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद…

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

एक महीने में दूसरी वारदात से वाहन मालिक परेशान

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में वाहनों से सामान चोरी करने के मामलों के बीच अब पिकअप वाहन के टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देर रात एक व्यक्ति पिकअप वाहन के आसपास दिखाई दे रहा है।एक महीने में दूसरी बार चोरी हुआ पिकअप का टायरशिकायत के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक MP 28 ZC 3342 से टायर चोरी होने की घटना सामने आई है।

वाहन मालिक चंद्रकांत वर्मा का कहना है कि इससे पहले भी 20 जुलाई 2026 को उनकी दुकान अनुराग ट्रेडर्स के सामने इसी वाहन का एक टायर चोरी किया गया था। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को एक बार फिर पिकअप का टायर चोरी होने की शिकायत की गई।लगातार दूसरी बार टायर चोरी होने से वाहन मालिक ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।साथ ही उन्होंने चोर का पता बताने बाले को अपने तरफ से ईनाम देने की बात कही।

CCTV कैमरे में कैद हुई संदिग्ध गतिविधि,मामले में सामने आए CCTV फुटेज में रात के समय एक व्यक्ति पिकअप वाहन के पास नजर आ रहा है। CCTV स्क्रीन पर 21 अगस्त 2026 की रात करीब 1:49 बजे का समय दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और घटनाक्रम की जांच की जा सकती है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग,वाहन मालिक ने शिकायत में बताया है कि लगातार टायर चोरी की घटनाओं से उसे आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच कर चोरी की वारदात में शामिल व्यक्ति का पता लगाने तथा चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि CCTV में दिखाई दे रहा व्यक्ति चोरी की घटना से जुड़ा है या नहीं।चौरई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें