Home DHARMA इस्कॉन छिंदवाड़ा में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

इस्कॉन छिंदवाड़ा में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव, नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद जी का 130वाँ आविर्भाव तिथि महोत्सव होगा आयोजित*

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, 4 सितंबर 2026।*प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी *इस्कॉन छिंदवाड़ा* द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव* का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष यह भव्य आयोजन *पंचेश्वर हनुमान मंदिर के ऊपर, गांधीगंज, छिंदवाड़ा* में किया जाएगा।इस्कॉन छिंदवाड़ा की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार इस पावन महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भक्तगण *प्रातःकालीन मंगल आरती से लेकर रात्रि की महाआरती एवं महाप्रसाद* तक आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के पात्र बन सकते हैं।इस वर्ष के जन्माष्टमी महोत्सव की विशेष व्यवस्था एवं आयोजन *उज्जैन मंदिर के वरिष्ठ भक्त एवं वरिष्ठ ब्रह्मचारी परम पूज्य श्री शुभ मंगल माधव दास प्रभुजी* के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है।

महोत्सव में *विशेष कीर्तन, बच्चों द्वारा नगर संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण, महा-अभिषेक, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कथा, महाआरती तथा भव्य महाप्रसाद* मुख्य आकर्षण होंगे।###

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव — 4 सितंबर 2026, शुक्रवार* *प्रातःकालीन कार्यक्रम** प्रातः 5:00 बजे — मंगल आरती* प्रातः 7:30 बजे — दर्शन आरती* प्रातः 9:00 बजे — श्रीमद्भागवतम कक्षा *सांध्यकालीन मुख्य आयोजन** शाम 4:00 बजे — बच्चों द्वारा नगर संकीर्तन* शाम 5:00 बजे — कीर्तन मेला* शाम 7:00 बजे — गौर आरती* शाम 7:30 बजे — बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण* रात 8:00 बजे — महा-अभिषेक प्रारंभ* रात 10:00 बजे — जन्माष्टमी कथा* रात 11:00 बजे — महाआरती*

तत्पश्चात् भव्य महाप्रसाद* श्री नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद जी का 130वाँ आविर्भाव तिथि महोत्सव – 5 सितंबर 2026, शनिवार* प्रातः 5:00 बजे — मंगल आरती* प्रातः 7:30 बजे — दर्शन आरती* प्रातः 9:00 बजे — विशेष कीर्तन* प्रातः 10:00 बजे — विशेष कक्षा* प्रातः 11:00 बजे — महाआरती एवं पुष्पांजलि*

तत्पश्चात् महाप्रसाद*इस्कॉन छिंदवाड़ा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे *अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव, हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद का आनंद लें।

श्री राम मंदिर में आज मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महामहोत्सव, शस्त्र प्रदर्शन और मटकी फोड़ होगी मुख्य आकर्षण

छिंदवाड़ा। शहर के हृदय स्थल स्थित श्री राम मंदिर में श्री सत्य धर्म मंडल राम मंदिर ट्रस्ट एवं स्वर्णकार समाज सेवा समिति छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।सत्यधर्म मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मुकुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिनभर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे झंडा वंदन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जिसके पश्चात सुबह 11 बजे भगवान श्री कृष्ण जी का विधि-विधान से पंचामृत महाअभिषेक किया जाएगा। संध्या गोधूली बेला के समय भगवान श्री कृष्ण जी को नवीन मनमोहक वस्त्र धारण कराए जाएँगे।रात्रि के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव श्री सतीश दुबे (लालाजी) ने बताया कि रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक श्री गप्तू उस्ताद बड़ी माता व्यायामशाला के बाल-बालिकाओं द्वारा साहसिक एवं अनुशासित शस्त्र प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके उपरांत रात्रि 10 बजे से सत्य धर्म रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं रात्रि 10:30 बजे से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अंत में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ धूमधाम से संपन्न होगा। श्री सत्य धर्म मंडल राम मंदिर ट्रस्ट छिंदवाड़ा एवं स्वर्णकार समाज सेवा समिति ने समस्त माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन बेला के साक्षी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की भावभीनी अपील की है।

बिछुआ में होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव**माखन मटकी फोड़, दंगल,शैला नृत्य एवं भजन संकीर्तन का होगा आयोजन*

बिछुआ न्यूज:- बिछुआ आदिवासी विकासखंड में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिछुआ नगर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। समस्त नगरवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।आयोजन के तहत विशाल माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता, शौर्य दंगल (कुश्ती), शैला नृत्य प्रतियोगिता तथा भजन संकीर्तन एवं जागरण का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेगा। पोस्टर के अनुसार माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, जबकि शौर्य दंगल में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है। वहीं शैला नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 11 हजार, 61 हजार एक-सौ रुपए एवं 31 हजार एक सौ रुपये दर्शाए गए हैं। इसके अलावा मटकी फोड़ एवं अन्य आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। भजन संकीर्तन का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें पीएमजी म्यूजिकल जागरण ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा भजन एवं संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजकों ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान (ब्लॉक कॉलोनी) बिछुआ जिला छिंदवाड़ा रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था थाना के पास सरस्वती शिशु मंदिर बिछुआ एवं बाजार चौक क्षेत्र में रहेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें