Home CITY NEWS जंगली हाथी का हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल

जंगली हाथी का हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस तामिया। जिले में कान्हा पार्क से भटक कर आए जंगली हाथी ने तामिया के बीजाढाना ग्राम में जंगली हाथी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान चतुर्सी पिता दसनलाल शीलू (60 वर्ष), निवासी बीजाढाना के रूप में हुई है।

हमले में घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तामिया के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जंगली हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।

⚠️ ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगली हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें