Home CRIME चलती ट्रेन में चोरी के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

चलती ट्रेन में चोरी के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’’ के तहत 6.68 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण चोरी प्रकरण का 48 घंटे में पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। दपूमरे, नागपुर मंडल – 04 मार्च 2026रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’’ के अंतर्गत त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 11754 रिवा–इतवारी एक्सप्रेस में हुई स्वर्ण आभूषण चोरी की घटना का मात्र दो दिनों के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर चार आरोपियों को चोरी गई संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया।दिनांक 28.02.2026 को ट्रेन संख्या 11754 रिवा–इतवारी एक्सप्रेस के कोच बी/03, बर्थ संख्या 12 एवं 15 पर अपने परिवार सहित यात्रा कर रहे एक यात्री ने यात्रा के दौरान अपना लेदर ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे रखकर विश्राम किया।

दिनांक 01.03.2026 को गोंदिया स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान के उपरांत जब यात्री की नींद खुली तो बर्थ के नीचे रखा ट्रॉली बैग गायब पाया गया। उक्त बैग में रखे ज्वेलरी बॉक्स में लगभग ₹6,68,000/- मूल्य के विभिन्न स्वर्ण आभूषण थे, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।यात्री द्वारा घटना की शिकायत शासकीय रेल पुलिस, इतवारी में दर्ज कराई गई, जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर शासकीय रेल पुलिस, गोंदिया को स्थानांतरित किया गया।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्री दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, नागपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के शासकीय रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टास्क टीम एवं क्राइम टीमों का गठन किया गया।टीमों द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क कर बालाघाट एवं गोंदिया स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

शिकायतकर्ता द्वारा संदिग्धों की पुष्टि के पश्चात उनकी गतिविधियों को ट्रैक करते हुए रायपुर स्टेशन के सीसीटीवी में चारों संदिग्धों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों एवं आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर सर्च अभियान चलाया गया।रायपुर शहर के होटल, धर्मशाला एवं स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक धर्मशाला में 01.03.2026 को चार संदिग्धों के चेक-इन करने की पुष्टि हुई। उनके आधार कार्ड विवरण एवं मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पता चला कि वे मध्य प्रदेश के कटनी एवं मैहर क्षेत्र में हैं।मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर द्वारा सुश्री सिमाला प्रसाद, उपमहानिरीक्षक/रेल, जबलपुर (म.प्र.), श्री मंगेश शिंदे, पुलिस अधीक्षक रेल, नागपुर (महा.) तथा श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक रेल, रायपुर (छ.ग.) से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया गया।

रेसुब निरीक्षकों द्वारा निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल कटनी, शासकीय रेल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की गई।सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से प्रकरण में संलिप्त चारों आरोपियों को चोरी गए ट्रॉली बैग एवं स्वर्ण आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—1. संतोष कौशल (उम्र 40 वर्ष), निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश2. गोविंद कुमार महतो (उम्र 32 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार3. टुन्ना मंडल (उम्र 50 वर्ष), निवासी मुंगेर, बिहार4. मोहम्मद इम्तियाज (उम्र 48 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार

चारों आरोपियों को जप्तशुदा संपत्ति सहित आवश्यक कार्रवाई उपरांत कटनी से जीआरपी थाना गोंदिया लाया गया, जहां विधिक कार्यवाही जारी है।यह कार्रवाई मुन्नवर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, नागपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।उक्त प्रकरण में रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के उत्कृष्ट समन्वय एवं तत्परता ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर आपसी तालमेल का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि रेल यात्रा के दौरान अपने सामान की सतर्कतापूर्वक निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वही एक अन्य मामले में

*छिंदवाड़ा जीआरपी पुलिस की उल्लेखनीय सफलता..*

🚨*चलित ट्रेनों में ट्राली बैग/ अन्य बैगो की चेन खोलकर चोरी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठित गिरोह का मुख्य सरगना जीआरपी छिंदवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में..

♦️*संक्षिप्त विवरण* दिनांक 15.02.2026 को फरियादी ममता साहू पति अनिल साहू (उम्र 45 साल), निवासी भीमगढ़ कालोनी थाना छपरा, जिला सिवनी ने रिपोर्ट लिखाई कि दिनांक 14.02.2026 को ट्रेन 58823 छिंदवाड़ा नैनपुर पैसेंजर के जनरल कोच में छिंदवाड़ा से सिवनी की यात्रा के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्राली बैग की चेन खोलकर एक ज्वेलरी बाक्स चोरी कर लिया गया। ज्वेलरी बाक्स में एक सोने का हार (पुराना बजनी करीब एक डेढ़ तोला, कीमत ₹45,000) था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान माल मुलजिम की पता तलाश हेतु रेल पुलिस जबलपुर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में टीम गठित की गई। घटना दिनांक 14.02.2026 को फरियादी की ट्राली बैग की चेन खोलकर ज्वेलरी बाक्स चोरी किये जाने की घटना से किसी गैंग द्वारा घटना कारित किये जाने की आशंका होने पर गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलन के आधार पर लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित एवं प्रभारी कार्यवाही की गई।

दिनांक 24.02.26 को आरोपी (1) भूरे खान पिता अली हसन (उम्र 58 साल), निवासी रामनगर अलीगढ़, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.), (2) देवेन्द्र पिता पप्पू कुमार (उम्र 38 साल), निवासी भोगापुर भरौल, थाना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.), (3) प्रेमदास पिता रूपराम जाटव (उम्र 49 साल), निवासी नौरेगाबाद मोहल्ला, थाना सिकंदरा, जिला हाथरस (उ.प्र.), (4) संत सिंह पिता रोशनलाल जाटव (उम्र 45 साल), निवासी तान्सपुरा, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा (उ.प्र.) एवं (5) हुदेश कुमार पिता किशनलाल (उम्र 38 साल), निवासी श्यामबिहार कालोनी, थाना देहात कोतवाली, जिला एटा (उ.प्र.) को पकड़ा गया।उक्त आरोपियों के कब्जे से ₹8,100 का मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों ने ट्रेन में चोरी की घटना कारित कर सोने का हार बेचने हेतु अपने मुख्य लीडर जुगेंद्र जाटव को देना बताया। जुगेंद्र जाटव सोने के हार को अपने परिचित को देना बताने पर मुख्य आरोपी जुगेंद्र की तलाश की गई जो मौके से फरार था।दिनांक 27.02.26 को मुख्य सरगना जुगेंद्र जाटव पिता मलिखान जाटव (उम्र 46 साल), निवासी ग्राम कुशयारी, थाना जसराना, जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) को पकड़ा गया। जुगेंद्र ने अपने गैंग के सदस्यों द्वारा फरियादी की ट्राली बैग की चेन खोलकर ज्वेलरी बाक्स चोरी कराना एवं ज्वेलरी बाक्स में मिला सोने का हार अपने परिचित मोहनलाल जाटव को बेचने के लिए देना बताया।

दिनांक 02.03.2026 को आरोपी मोहनलाल जाटव पिता मटरूलाल जाटव (उम्र 59 साल), निवासी ग्राम पिलुआ, थाना पिलुआ, जिला एटा (उ.प्र.) को पकड़कर गिरफ्तार किया गया। जुगेंद्र जाटव के कब्जे से ₹7,600 एवं मोहनलाल के कब्जे से ₹4,000 जप्त किया गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा पेश किया गया। उक्त गैंग के सदस्यों एवं गिरोह के मुख्य सरगना के कब्जे से कुल मशरूका ₹19,700 तथा तीन कीपेड व तीन टच मोबाइल (कुल 6 मोबाइल, कीमत ₹45,000) का मशरूका बरामद किया गया।

♦️*आपराधिक रिकॉर्ड:* उपरोक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियों के विरुद्ध चोरी, लूटपाट, हत्या, मारपीट, शराबखोरी एवं अन्य धाराओं के तहत उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में अपराध पंजीबद्ध हैं।

♦️*सराहनीय भूमिका:*- थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने- उ.नि. आर.एल. उइके- कार्य.प्र.आर.199 सागर उपाध्याय- सायबर सेल जबलपुर, आर.227 शुभम कराड़े, आर.241 भूपेंद्र चौधरी, आर.255 राजेश कबड़ेती, आर.128 जयप्रकाश सराठे, आर.563 प्रहलाद उइके- आरपीएफ स्टाफ उ.नि. विनेक मेश्राम, सउनि संतोष कुमार, प्र.आर. राहुल सिंह, आर. अमर सिंह।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें