Home MORE भाजपा सरकार में जनता खुशहाल : स्मृति ईरानी

भाजपा सरकार में जनता खुशहाल : स्मृति ईरानी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

कांग्रेस सरकार से त्रस्त जनता ने भाजपा को भारी मतों से जिताकर अपना आशीर्वाद दिया
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामले की मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी  जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंची। श्रीमती ईरानी ने स्थानीय दशहरा मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश विकास के लिए तरस रहा था। विकास की कल्पना भी करना बेमाना लगता था। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में जर्जर सड़कें, दो घंटे बिजली, ना खाद ना पानी होता था। जनता इतनी त्रस्त हो गई थी कि उसने भाजपा को भारी मतों से जिताकर अपना आशीर्वाद दिया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में सबसे पहले जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाना शुरू किया। भाजपा सरकार ने जन कल्याण की ना केवल योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें लागू करना भी शुरू कर दिया। श्रीमती ईरानी ने कहा कि पहले लड़कियों को बोझ समझा जाता था। कन्या जन्म के साथ ही परिवार में मातम छा जाता था। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की एक सोच ने कन्या जन्म को बोझ से लाडली लक्ष्मी बन दिया। आज मध्यप्रदेश में लाखों लड़कियां लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर लखपति हो गई हैं। श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले भी कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कभी उन्होंने घर की लाडलियों को लक्ष्मी नहीं बनाया। श्रीमती स्मृति ने कहा कि ये सोच और नियत का फर्क है। कांग्रेस की सोच कभी विकास की रही ही नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी मामा के सारे फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को लैपटॉप देना, मेधावी छात्र छात्रा योजना से लाखों बच्चों को उच्च अध्ययन करवाने में सहयोग कर रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि बच्चों के मामा हुए तो बहनों के लिए लाडली बहना योजना ला कर हर पात्र बहन को उनके खाते में हर महीने 1 हजार से शुरू कर अब 1 हजार 2 सौ 50 रुपए महीने दे रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की नीति है गरीब को गरीब रखो ताकि वो कांग्रेस में सहारा ढूंढे। श्रीमती ईरानी ने कहा कि जी 20 की भारत ने अध्यक्षता की इस सम्मेलन में पहली बार महिलाओं के सशक्तिकरण का मुद्दा शामिल किया गया जिस पर विश्व स्तर पर नीति बनाना तय किया गया। कांग्रेस के वित्त मंत्री कहा करते थे की भारत की जनता डिजिटल पेमेंट को नहीं समझ सकती, डिजिटल पेमेंट गांव की जनता के बस की बात नहीं है। लेकिन वे भारत की जनता की काबिलियत को गलत आंक रहे थे, आज छोटी से सब्जी की दुकान पर भी आप डिजिटल पेमेंट कर सब्जी खरीद सकते हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि छिंदवाड़ा की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार जन कल्याण की अनेकों योजनाएं बना रहीं हैं और उन्हें लागू भी कर रहीं हैं। पहले 1 रुपए में 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते थे लेकिन अब पूरे 1 रुपए जनता तक पहुंचाते हैं। कांग्रेस कार्यकाल में सिंचाई का जो रकबा था उससे आज सिंचाई का रकबा कई गुना बढ़ चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी बहनों के भाई, बच्चों के मामा तो वहीं बुजुर्गों के बेटा बन गए हैं। उन्होंने सभी के लिए योजनाएं बनाई और लागू भी की। भाजपा की विकास वादी सोच का परिणाम ही है जो मध्यप्रदेश आज बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में आ गया है।
इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव,   पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, नानाभाऊ मोहोड, पं. रमेश दुबे, कन्हईराम रघुवंशी, रमेश पोफली, शेषराव यादव, प्रकाश उईके, ठाकुर दौलत सिंह, नरेन्द्र परमार, विजय झांझरी, ताराचंद बावरिया, मारोतराव खवसे, नत्थन शाह कवरेती, टीकाराम चन्द्रवंशी, परमजीत सिंग विज, श्रीमती कान्ता ठाकुर, आशीष ठाकुर, उत्तम ठाकुर, संतोष जैन, श्रीमती वैशाली महाले, संजय सक्सेना, अजय चौरे, श्रीमती कांता योगेश सदारंग, विजय पांडे, श्रीमती गरिमा दामोदर, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, संतकुमार यदुवंशी, ओम पटेल, श्रीमती ज्योति डेहरिया, संजय पटेल,योगेन्द्र राणा, जगेन्द्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, टीकाराम कोराची, अलकेश लांबा, वीरपाल इनवाती, योगेश सदारंग सहित बड़ी संख्या में आम जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा और अमेठी दोनों जगह के मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने दिए: स्मृति ईरानी

कांग्रेस की नीति रही है कि गरीब को और गरीब करो ताकि वो कांग्रेस में सहारा ढूंढे: स्मृति ईरानी

भारत के अडिग रहने पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे को पहली बार जोड़ा गया और महिला सशक्तिकरण को लेकर विश्व स्तर पर नीति बनाने का संकल्प लिया गया: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी द्वारा शनिवार को पत्रकारों से चर्चा की गई। पत्रकार वार्ता में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को छिंदवाड़ा के बारे में बताया गया, फिर भाजपा सरकार द्वारा छिंदवाड़ा में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्रीमती ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया।

श्रीमती ईरानी ने चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के पहले मध्यप्रदेश में विकास की कल्पना ही बेमानी थी, सड़के नहीं थी और अगर थीं भी तो जर्जर हालत में थी, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं। कमजोर शिक्षा की व्यवस्था व्यवस्था, गरीबी, किसानों के लिए समृद्धि सपना थी। प्रदेश में जबसे शिवराज जी मुख्यमंत्री बने बेटियां लाडली लक्ष्मी बन गई अब तो बहना भी लाडली हैं। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया। किसानों के लिए समृद्धि अब सपना नहीं है। जबसे केंद्र में नरेंद्र भाई के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने काम संभाला है देश विकास के पथ पर दौड़ पड़ा है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने ऑयल बांड जारी कर कहे थे कि मैं आने वाली पीढ़ी के लिए ये कर्जा छोड़कर जाऊंगा। जी 20 विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का संगठन है, जिसकी अध्यक्षता भारत ने की है। हम जल्दी ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में शुमार होंगे। श्रीमती ईरानी ने कहा कि पहले जी 20 महिला सशक्तिकरण के मुद्दे से परहेज करता था। अभी भी कई देश इस मुद्दे को बैठक एजेंडे से हटाना चाहते थे लेकिन भारत के अडिग रहने पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे को पहली बार जोड़ा गया और महिला सशक्तिकरण को लेकर विश्व स्तर पर नीति बनाने का संकल्प लिया गया। श्रीमती ईरानी ने कहा कि 15 महीने के कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश दलित अत्याचार में नंबर वन हो गया था। छिंदवाड़ा से चुनाव लडने के सवाल पर श्रीमती ईरानी ने कहा कि अमेठी मेरे लिए केवल सीट नहीं है, जब मैं पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ी और वहां के 3 लाख व्यक्तियों ने मुझे वोट देकर अपना विश्वास दिया था मैं उन्हें कैसे छोड़ दूं। श्रीमती ईरानी ने बताया कि अमेठी में भाजपा के आने के बाद लाखों घरों में शौचालय बने। तीन लाख से अधिक घरों में बिजली के कनेक्शन लगे। भाजपा के आने के बाद अमेठी में जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास हुआ। गांधी परिवार ने अमेठी को केवल अपनी राजनीति के उपयोग की जगह बनाकर रखा था। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि गरीब को और गरीब करो ताकि वो कांग्रेस में सहारा ढूंढे। श्रीमती ईरानी ने कहा कि मेरे लिए छिंदवाड़ा और अमेठी में एक समानता है कि छिंदवाड़ा और अमेठी दोनों जगह के मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने दिए हैं। श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि छिंदवाड़ा की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर देगी और प्रदेश और केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, रिजवान कुरैशी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें