सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले के गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। बैंक से कितनी राशि या सामान की चोरी हुई है, इसका आंकलन किया जा रहा है।

पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















