Home CRIME पांढुर्णा में विनय ज्वेलर्स पर बड़ी डकैती, बुजुर्ग संचालक पर रॉड से...

पांढुर्णा में विनय ज्वेलर्स पर बड़ी डकैती, बुजुर्ग संचालक पर रॉड से हमला

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा।गणेश वार्ड स्थित गुजरी बाजार में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात (लगभग 1:45 से 2 बजे) हथियारबंद बदमाशों ने विनय ज्वेलर्स को निशाना बनाया। करीब छह बाइक सवार बदमाशों में से तीन ने दुकान के सीसीटीवी तार काटकर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा लगभग 160 ग्राम सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए। हालांकि, वे लॉकर तोड़ने में असफल रहे।दुकान संचालक राजेश खरवड़े ने ओपन हार्ट सर्जरी होने के बावजूद अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया और एक को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से गंभीर हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर के आईसीयू में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाने के पास स्थित घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि यह वारदात पांढुर्णा की नवागत पुलिस अधीक्षक विदिता धनखड़ के पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें