Home CRIME छिंदवाड़ा: पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश का पुलिस ने किया...

छिंदवाड़ा: पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश का पुलिस ने किया खुलासा, किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

### छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश का देहात पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपी और एक किशोर पकड़े गए, लोहे की रॉड और बाइक जब्त

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगिवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश के मामले का देहात पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

### घटना के बाद बैंक में मचा हड़कंपपुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:18 बजे बैंक के सायरन अलार्म में आवाज आने पर बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी मिली। तत्काल बैंक कर्मचारियों को गांगिवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर बैंक का शटर खुला हुआ मिला और शटर में लगे ताले टूटे हुए थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त मिले।बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर देहात थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 669/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(ए), 324(2) एवं 62 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

### सीसीटीवी फुटेज और फिंगर प्रिंट से आरोपियों तक पहुंची पुलिसदीपावली के दौरान हुई इस गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्य और फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान 13 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों के साथ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक गांगिवाड़ा में घुसकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

### गिरफ्तार आरोपियों के नामपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—* अल्ताफ कुरैशी, पिता बशीर कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अली नगर, थाना कोतवाली।* आदर्श बोहत, पिता मुकेश बोहत, उम्र 19 वर्ष, निवासी पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा, छिंदवाड़ा।* एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर।पुलिस ने बताया कि आरोपी अल्ताफ कुरैशी के विरुद्ध थाना कोतवाली में चोरी का अपराध पहले से पंजीबद्ध है, जबकि आदर्श बोहत के विरुद्ध थाना देहात में चोरी का अपराध दर्ज है।

### लोहे की रॉड और बाइक जब्तजब्त सामग्री: पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड तथा हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP28-MC-2640 जब्त की है।

### पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, निरीक्षक सत्येंद्र बघेल (फिंगर प्रिंट), उपनिरीक्षक नरेंद्र उपाध्याय, सउनि संदीप सिंह राजपूत, आर. सौरभ, आर. सूरज सिंह चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, सैनिक दयाराम, साइबर सेल के प्रभार सहित नितिन ठाकुर एवं आदित्य की विशेष भूमिका रही।पुलिस की इस कार्रवाई से बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें