Home CITY NEWS स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर 114 परिवीक्षाधीन पटवारियों को बर्खास्तगी...

स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर 114 परिवीक्षाधीन पटवारियों को बर्खास्तगी का नोटिस

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/ स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिले में पदस्थ और 114 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने हेतु अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। बर्खास्तगी का आदेश भी इन पटवारियों को जल्द तामील करा कर इनके बस्ते वापस लेने की कारवाई की जा रही है।

कार्यों में लापरवाही के लिए एक दिन पूर्व ही 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, इस तरह अब तक कुल 146 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आगे भी जिन पटवारियों द्वारा स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें