Home POLITICAL कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया अब चंदा चोरों से...

कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया अब चंदा चोरों से भी मुक्त कराएगी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोले प्रशिक्षक -कमलनाथ व नकुलनाथ के शुभकामना संदेश के साथ दिए प्रमाण पत्र

-प्रशिक्षण से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों में दिखाई दिया उत्साह

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस ने देश को क्या दिया…यह सवाल अक्सर सत्ता में बैठे हुए लोग उठाते हैं…तो इसका सीधा जवाब है कि कांग्रेस ने सबसे पहले अंग्रेजों से देश को मुक्त कराया। अब चंदा चोरों…भ्रष्टाचारियों…पेपर लीक करने वालों…आदिवासी भाइयों की जमीन हड़पने वालों और उन पर अत्याचार करने वालों से भी मुक्त कराएगी। संसद में खड़े होकर बोलने और सवाल करने का अधिकार भी कांग्रेस ने दिया है। आइआईटी, आइआईएम से लेकर एम्स तक कांग्रेस की सरकार ने ही दिए हैं। यह मुंहतोड़ जवाब देना होगा, तभी संविधान और देश बचेगा। उक्त उदगार संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा एवं पांढर्ना के आयोजित प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए महेन्द्र जोशी ने द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में व्यक्त किए।

उन्होंने आजादी के बाद भारत के विकास और भारत गौरव यात्रा पर प्रमुखता से चर्चा करते हुए कहा कि 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाली और बड़े बांध, आईआईटी, इसरो, परमाणु अनुसंधान केंद्र और मेडिकल कॉलेज बनाकर आधुनिक भारत की नींव रखी। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक, कांग्रेस के सभी प्रधान मंत्रियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने 70 साल की इस गौरव यात्रा में बांग्लादेश के निर्माण जैसे ऐतिहासिक कदमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। छिन्दवाड़ा जिले में संचालित विभिन्न स्किल सेन्टर की शुरुआत कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने करवाई है, जहां से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में बच्चे तकनीकी शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं, सवाल कांग्रेस को पूछना चाहिए कि 22 वर्षों की प्रदेश भाजपा सरकार और केन्द्र की 12 वर्षों की सरकार ने छिन्दवाड़ा जिले में कितने स्किल सेन्टर स्थापित किए हैं, कितने युवाओं को रोजगार दिया है।

सवाल उठाने और पूछने का अधिकार सत्ता को नहीं विपक्ष को होता है, इसीलिये सवाल उठाए और जवाब मांगें। प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेंद्र जोशी ने मंडलम अध्यक्षों को क्षेत्र में ग्राम देवता की तरह काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मंडलम अध्यक्ष नागरिकों की व्यक्तिगत और क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कर अपनी अहम पहचान बनाएं। उन्हें संगठन के प्रति जवाबदार रहते हुए क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

प्रशिक्षक राहुल राज ने शिविर के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में जनहित के मुद्दों पर अधिक चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए लगातार आंदोलन अथवा धरना प्रदर्शन में आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के लिए लड़ना ही विपक्ष की अहम भूमिका है, लेकिन उसमें जनता की सहभागीता भी उतनी ही आवश्यक है, इसके लिए जागरूक करना बहुत आवश्यक है तभी यह संभव हो पाएगा। संघर्ष संगठित होना चाहिए तभी सफलता मिलती है। उन्होंने बदलते हुए दौर में युवाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया। देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा।

प्रशिक्षक गौरव जायसवाल ने कहा कि यह देश संविधान से चलता है और आगे भी संविधान से ही चलेगा। इसे कोई एक मानसिक सोच और विचारधारा से नहीं चलाया जा सकता। वर्तमान सरकार ने संविधान को बदलाने की पुरजोर कोशिश की, क्योंकि संविधान बदलते ही आम नागरिकों के अधिकार भी बदल जाते। कांग्रेस ने संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाण पत्र व शुभकामना संदेश जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष विधायकगण को प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की ओर से शुभकामना संदेश भेंट किया गया।

भेंट किए गए शुभकामना संदेश में उल्लेख किया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के दक्ष प्रशिक्षकर्ताओं द्वारा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में आप सभी की पूर्ण उपस्थिति कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा व सम्पर्ण को दर्शाति है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा भविष्य में सुखद परिणाम लेकर आएगी। प्रशिक्षण आपके कौशल को बढ़ाने और कार्य क्षमता को सुधारने में मददगार साबित होगा। आप लोगों ने यहां से सीखे नये ज्ञान और तौर-तरीकों का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र और व्यवहार में साफ दिखाई देगा। नई ऊर्जा के साथ नई शुरुआत का यह पहला कदम होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर आप सभी को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं।

ध्वजारोहण से हुई द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का शुभारंभनरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उइके ने ध्वजारोहण कर की। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान व ध्वजगान हुआ।

समापन अवसर पर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उपस्थित समस्त प्रशिक्षणार्थियों से सवाल किए। जहां आवश्यकता थी, वहां सुधार के लिए सुझाव भी दिए। दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा और उत्साह साफ नजर आया। आने वाले दिनों में इसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देगा।

संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर एकजुटता का पाठ पढ़ रहे पदाधिकारी -भाजपा के राज में मंदिर से हुई चंदा चोरी का पूरा इतिहास और पाई-पाई के हिसाब की दी जानकारी -कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास हुआ वह आज भी कायम है, भाजपा के निर्माण उन्हीं की सरकार में धाराशाही हो रहे

छिन्दवाड़ा:- नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस लॉन में आयोजित संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष एआइसीसी एवं पीसीसी के सदस्यगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में समस्त प्रभारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण, शहर अध्यक्षगण एवं मंडलम अध्यक्षगण की उपस्थित शत प्रतिशत होनी चाहिए। क्योंकि यह केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि पार्टी के मूल सिद्धांतों से जुड़ने का अवसर हैं। मुझे आज सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष जिन्हें आज (मंडलम अध्यक्ष) कहा जा रहा है और क्षेत्रीय कमेटियां जिन्हें (मंडलम) कहा जा रहा, इसकी शुरुआत छिन्दवाड़ा से हुई थी। मुझे अच्छी तरह याद है कमलनाथ ने कमेटियां और क्षेत्रीय अध्यक्ष की शुरुआत की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में इसे लागू किया।

मैं राहुल जी, खड़गे जी और सोनिया जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए अब मंडलम नाम देकर पूरे देश में लागू किया है। नौजवान अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आंदोलित हो रहे हैं, क्योंकि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल हैं। जो सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती वह तानाशाही युवाओं के संगठित आंदोलन के सामने झुकी, समझने वाली बात यह है कि संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर लड़ना होगा, संघर्ष करना होगा तभी सार्थक परिणाम सामने आएंगे। लाड़ली बहना योजना का तोड़ हमें निकालना होगा, सच्चाई बहनों व जनता के बीच लेकर जाने की जिम्मेदारी हमारी है। भाजपा ने तीन हजार का वादा किया था, दो साल तक राशि नहीं बढ़ाई फिर महज 300 रुपए बढ़ाए। विगत दो वर्षों में हजारों बहनों के नाम इस योजना से काट दिए गए, इसकी सम्पूर्ण सूची लेकर जनता के बीच पहुंचकर यह बताना होगा कि भाजपा बहनों को गुमराह कर रही है।

किसान खाद और बीज और उपज का उचित मूल्य पाने के लिए भटक रहे हैं, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दाम, महंगाई हर घर और महिलाओं के चूल्हे तक पहुंच चुकी है। स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आदिवासी भाइयों की भूमि खरीदी फरोख्त और जमीन कन्वर्ट करने का काम सत्ता और शासन के संरक्षण में चल रहा है।

छिन्दवाड़ा के पातालकोट में प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से आदिवासी भाइयों की जमीनें बिक गई, यही हाल पूरे प्रदेश का है और भाजपा क्या कर रही है, मंदिर से चंदा चोरी, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाला कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव बूथ और मंडलम होते हैं, हमारा सबसे अधिक फोकस इन्हीं पर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी को यह संकल्प लेना है कि माननीय नकुलनाथ जी को पांच लाख वोट से विजयी बनाना है। देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा। भाजपा सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार को चंदा चोरी पर घेरते हुए कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति करने वाले चंदा चोरी पर आ गए हैं। भ्रष्टाचार, घोटाले और घपलों से इनका पेट नहीं भरा तो इन्होंने मंदिर का चंदा चुराया। यह बात समझने और समझाने वाली है कि जो पार्टी भगवान का चंदा चुरा सकती है वह क्या-क्या चुरा रही होगी। चोरी का कोई स्तर और पैमाना शेष नहीं रहा जिसे भाजपा ने पूरा ना किया हो। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि यह माननीय कमलनाथ जी का जिला है इसीलिये यह चोरी से बचा हुआ है, लेकिन आदिवासी भाइयों की जमीन खरीदी फरोख्त तो यहां भी भाजपा के संरक्षण में ही चल रही है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार छिन्दवाड़ा आया हूं। लेकिन माननीय कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व दूरगामी सोच और संगठन को सशक्त बनाने की उनकी क्षमता से बहुत पहले से ही वाकिफ हूं। उन्होंने छिन्दवाड़ा संगठन का मॉडल फिर विकास का मॉडल और औघोगिक मॉडल पूरे देश को दिया है। पंद्रह माह की सरकार में प्रशासनिक मॉडल भी तैयार किया और उसे जमीनी स्तर पर लागू भी किया, लेकिन यह बात भाजपा को नहीं पची, वह समझ चुकी थी कि अगर कमलनाथ जी पूरे पांच साल सीएम रहेंगे तो प्रदेश और देश में कांग्रेस का माहौल तैयार हो जाएगा। इसीलिये उन्होंने षड्यंत्र से सरकार गिरा दी।

कमलनाथ जी ने समय से आगे छिन्दवाड़ा का विकास किया, आज यह जो कुछ भी दिखाई दे रहा है इसके पीछे उनकी सतत विकास की सोच है। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुबानी विरोध करने में पीछे है, जबकि भाजपा के लोग झूठ को भी सही साबित कर जाते हैं, क्योंकि वे बोलते हैं, इसीलिये बोलना आवश्यक है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें