Home CITY NEWS जितना जल, उतना ही कर समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस की...

जितना जल, उतना ही कर समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस की रैली, कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। शहर में नियमित एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार, 4 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।

कांग्रेस की प्रमुख मांगों में ‘जितना जल, उतना ही कर’ का सिद्धांत लागू करना, शहरवासियों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना तथा नगर निगम की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार करना शामिल है।कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शुरू हुई रैली जिला अस्पताल, महात्मा गांधी चौक और एक्सीलेंस स्कूल के बाजू से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन घंटों जारी रहा।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ एवं नकुलनाथ के निर्देश तथा जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता नियमित और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सहित नगर निगम से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नगर निगम आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुनें और उनके निराकरण के साथ स्थायी समाधान का आश्वासन दें। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों का ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को ही सौंपना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी रहा। निगम आयक्त ने पहुंचने पर मांगों को सुनी और पुराने 70 बोर को चालू करने और 10बोर चालू हो चुके हैं और नए बोर का टेंडर लगाने की बात कही ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें