🚨 *अपराधियों को पकड़ने के लिए छिन्दवाड़ा पुलिस ने चलाया ‼️*
♦️*कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलें में 36 स्थायी व 94 गिरफ्तारी सहित कुल 130 वारंटियों को किया गिरफ्तार तथा 89 गुण्डा, 75 निगरानी, 01 जिला बदर अपराधी एवं 37 कबाड़ियों की सघन चेकिंग।*
♦️*शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 18 व्यक्तियों से 150 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर सख्त प्रभावी कार्यवाही ।*
♦️*थाना क्षेत्र में गुम हुये व्यक्तियों की तलाश कर 15 गुम इंसान को दस्तयाबकर परिजनो से मिलाया*
♦️*थाना उमरेठ टीम के द्वारा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।*
♦️*चौकी उमरानाला (थाना मोहखेड) टीम की महत्वपूर्ण सफलता 08 वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*
♦️ *चौकी अंबाडा (थाना जुन्नारदेव) टीम की महत्वपूर्ण सफलता 1000/- रूपये ईनामी उदघोषित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।*
♦️*थाना कुण्डीपुरा व जुन्नारदेव टीम की महत्वपूर्ण सफलता अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त कुल वजन 781 ग्राम ।
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर… धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर दिनांक 10-11.11.2026 को रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग –अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग–अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी / दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट *काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 36 स्थायी व 94 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 130 वारंटियो को दबिश / घेराबंदी / नाकाबंदी कर गिरफ्तार* किया गया, सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।
जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के क्रम में पुलिस कंट्रोल रुम प्रभारी डी.एस. शेन्डे एवं उनकी टीम द्वारा छिन्दवाड़ा के सभी थाना / चौकियो में चलाये जा रहे काम्बिंग ऑपरेशन की प्रभावी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की गई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में थाना कुण्डीपुरा द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया, जिसमें *08 स्थायी व 07 गिरफ्तारी, कुल 15 वारंटियो को गिरफ्तार* किया गया,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई भारती जाट के नेतृत्व में थाना चौरई में 06 स्थायी व 03 गिरफ्तारी, कुल 09 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा श्रीमती कल्याणी बरकडें के नेतृत्व में थाना चौरई में 04 स्थायी व 11 गिरफ्तारी, कुल 15 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं ।
🚨 *कांबिग ऑपरेशन में विशेष सफलता –* (1) चौकी उमरानाला थाना मोहखेड द्वारा मारपीट / *लडाई-झगडा के प्रकरण में 08 वर्ष से फरार आरोपी अरूण पिता मानिकराव इंदौरकर उम्र 40 साल निवासी जैतपुर खूर्द को कांबिग गस्त के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा,* जिसे विधिवत् गिरफ्तारी कर मान.न्याया. के समक्ष पेश किया जाता है ।
(2) चौकी अंबाडा थाना जुन्नारदेव द्वारा चोरी के प्रकरण में *07 वर्ष से फरार 1000/- रूपये ईनामी उदघोषित स्थाई वारंटी आरोपी राजू पिता धनसू धुर्वे उम्र 28 साल निवासी गुढी माइनस शेरू के मकान के पास जुन्नारदेव* को कांबिग गस्त के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा, जिसे विधिवत् गिरफ्तारी कर मान.न्याया. के समक्ष पेश किया जाता है ।
(3) थाना उमरेठ में फरियादी विजय पिता बलदेव पवार उम्र 34 साल निवासी राखीढाना उमरेठ के खेत से 200 फीट टयूबबेल (बोर) की लीड कीमती करीबन 10,000/- रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, थाना उमरेठ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर *आरोपी विजय पिता राजेश नामदेव उम्र 34 साल निवासी राखीढाना उमरेठ को कांबिग गस्त के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा* , आरोपी से माल मशरूका बरामद कर विधिवत् गिरफ्तार कर मान.न्याया. के समक्ष पेश किया जाता है
(4) थाना कुण्डीपुरा में *(आरोपी) अमित पिता दिनेश विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास इंद्रानगर चौकी धरमटेकडी थाना कुण्डीपुरा* को घेराबंदी कर विधिवत पकडा गया, जिसके कब्जे से अबैध लाभ कमाने के उद्देश्य से एक सफेद रग के कपडे में लपेटा हुआ जिसमें कुल वजन 503 ग्राम गांजा कीमती 4500- रुपये करीबन रखा पाया गया, आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर विधिसंबद्ध कार्यवाही की गई ।
(5) थाना जुन्नारदेव में *(आरोपिया) अकरार पति शहनवाज खान उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं.13 वेलफेयर जुन्नारदेव को घेराबंदी कर विधिवत पकडा गया* , जिसके कब्जे से अबैध लाभ कमाने के उद्देश्य से एक लाल रंग के थैला मे पालीथीन के अंदर भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल वजन 278.5 ग्राम कीमती 5000 रूपये रखा पाया गया, आरोपिया के विरूद्ध NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर विधिसंबद्ध कार्यवाही की गई ।
आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियो / जिले के गुंडा / निगरानी बदमाश,जिला बदर के अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों, कबाड़ियो को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेक किया गया व गुम इंसानो (व्यक्तियों) की दस्तयाबी की गई, जिसमें 89 गुंडा बदमाश, 75 निगरानी बदमाश, 01 जिला बदर आरोपी एवं 37 कबाड़ियो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें 15 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया, अवैध शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 18 व्यक्तियों से 150 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई ।पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया । शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लो में घूमकर पुलिस ने गुण्डे बदमाश, जेल से रिहा आरोपियो की धरपकड़ की ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी हैं । पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर – घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी । जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया । अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी हैं …















