कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई का किया निरीक्षण साफ-सफाई में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी करने के दिए निर्देश
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा//मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री नारायन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस संबंध में बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
















