Home DHARMA सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ छिंदवाड़ा से...

सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ छिंदवाड़ा से मैहर तक पूरी की 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने मैहर के मां शारदा धाम में माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना की पदयात्रा के दौरान सांसद ने सभी पदयात्रियों का किया सम्मान सांसद का पदयात्रा के मार्ग और मैहर में विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ में छिंदवाड़ा से मैहर तक की 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी कर ली है। सांसद ने 14 जुलाई को मैहर के माँ शारदा के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से 1 जुलाई से प्रारंभ हुई आस्था, श्रद्धा और जनसेवा की यह छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सांसद बंटी विवेक साहू का पदयात्रा के मार्ग में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, मैहर के भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन भी किया। इस दौरान राजना पांढुर्णा आश्रम के प्रमुख विवेकजी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले 13 दिनों में छिंदवाड़़़ा से मैहर तक पैदल चलकर अपनी धार्मिक पदयात्रा पुरी की है। इस दौरान उन्होंने 13 जुलाई की देर शाम तक छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए मैहर में प्रवेष कर लिया और। पदयात्रा के अंतिम दिन सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पदयात्रियों को मां शारदा की फोटो देकर और चुनरी उड़ाकर सम्मान भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्री धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दिन 13 जुलाई की देर शाम मैहर पहंुच गए । धार्मिक यात्रा के दौरान जैसे.जैसे मैहर में स्थित मां शारदा धाम नजदीक आता जा रहा था वैसे.वैसे सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे थे।

पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए छिंदवाड़ा व पांढंुर्ना सहित अन्य स्थानों से हजारों लोग पहुंचे हुए थे। तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी जारी रही पदयात्राविदित हो कि बारिश के मौसम में तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में निरंतर पदयात्रा कर रहे। इस दौरान छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर एवं कटनी में सांसदों, विधायकों, महापौरों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और पदयात्रा में शामिल हुए।

सांसद ने मां शारदा धाम में टेका माथा /सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी के बाद अब मैहर गई है। सांसद बंटी विवेक साहू आज 14 जुलाई को राजना पांढुर्णा आश्रम के प्रमुख विवेकजी महाराज की प्रमुख मौजुदगी में मैहर में माँ शारदा के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए माथा टेककर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना और अच्छी बारिश की प्रार्थना भी क की।

14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न करते थे। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी करते रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें